Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जहां कभी लगाया था पीपल का पौधा, वहीं स्थापित हुई वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया अनावरण

शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कुमारसैन के सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। जहां प्रतिमा स्थापित की है, वहां पास ही एक पीपल का पेड़ है। पीपल का यह पौधा कभी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने लगाया था, जोकि आज बड़ा पेड़ बन चुका है।

Job Alert : पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर 1343 पदों पर करने वाला है भर्ती

अब पीपल के पेड़ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पीपल का पेड़ लगाया गया था, पेड़ किस तरह खिला हुआ है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण सैंज में किया गया है, जिससे उनकी जयंती हमेशा के लिए यादगार बन गई है।

हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट-रहें सावधान

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे, जिन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में प्रदेश को आगे लाया गया। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद, इलाकावाद और जातिवाद की राजनीति नहीं की और इसलिए वह 6 बार मुख्यमंत्री बने।

शिमला : डीसी ऑफिस के बाहर गरजी देव भूमि टैक्सी यूनियन, किया प्रदर्शन

इस दौरान लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर एक संस्था चलाई जाएगी, जिसके माध्यम से शिक्षा, अध्ययन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। हमें राजा वीरभद्र सिंह के विचारों को केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हीं की तरह लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने को जो प्रयास जरूरी होंगे, वो किए जाएंगे।

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

सैंज कुमारसैन में हुई स्थापित

सैंज। शिमला के सैंज कुमारसैन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया। इस पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर भी मौजूद थे। इससे पहले सैंज पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया।

Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद का फाइनल रिजल्ट घोषित

इस अवसर अपने संबोधन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सैंज में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा स्थापित की है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि प्रतिमा का अनावरण उनके द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का देश और प्रदेश की राजनीति में बड़ा कद है। वह किसी प्रतिमा के मोहताज नहीं हैं।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते हैं। वह 6 बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तब भी वह हाउस के सदस्य थे। वह सौभाग्यशाली है कि वीरभद्र सिंह ने उंगली पकड़कर उन्हें राजनीति सिखाई और राजनीति में लेकर आ। अगर वह पिछले 25 साल से विधायक हैं तो यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है।

हिमाचल : हरियाणा से बाइक पर लेह घूमने निकले थे दो दोस्त, एक की गई जान

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता दो विभूतियों हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह को कभी भूल नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कोई बात आती है तो लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। https://youtu.be/2LW0lA-qDt4 https://youtu.be/9ozbV8LwsSQ

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ