Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला महारैली में शायराना अंदाज में दिखे मुकेश, कर्मचारियों को बोले-भूल मत जाना

10 हजार करोड़ पर कुंडली मारकर बैठा केंद्र

धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शायराना अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी जमकर घेरा। महारैली मंच से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति कह रहे थे, मेरा दौर फिर आएगा तो मैं कहना चाहूंगा कि आता नहीं दोबारा गुजरा हुआ जमाना।

सीएम सुक्खू का ऐलान-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

हमने पहले ही पूर्व की भाजपा सरकार को कहा था कि कर्मचारियों से पंगे मत लो। कुछ दिन बाद आप ही कहोगे की कोई लौटा दे मुझे बीते हुए दिन। अब वही हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे थे कि हमारी विधानसभा चुनाव में 40 सीट ही आई हैं। मैंने कहा 2024 का इंतजार करो ये (कर्मचारी) चार और देंगे। अपनी नजर इन पर सीधी रखो यह हमारे पर सीधी नजर रखेंगे। हमें तो कर्मचारियों से पंगा नहीं लेना है, दोस्ती रखनी है। कर्मचारी भी हमारे ऊपर मेहरबानी रखें।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कर्मचारियों की सच्ची साथी है और कांग्रेस ने कभी कर्मचारियों से लड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। ऐसे में हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हवाओं से कर्नाटक का मिजाज बदल रहा है। इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और उम्मीद है कि कर्मचारी वहां भी कांग्रेस का साथ देंगे।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

बीजेपी के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहे हमारी गर्दन काट दे, इसके बावजूद सरकार का संकल्प है कि कर्मचारियों को ओपीएस हर हाल में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर प्रदेश सरकार उनका पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि भूल मत जाना। इंसान कुछ दिन बाद सब कुछ भूल जाता है। पर आप हमें भूल नहीं पाएंगे। आप भूलेंगे तो हम आपको बार-बार याद दिलाता रहेंगे।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक किस्से का जिक्र भी इस दौरान किया। उन्होंने कहा कि जब विभागों का बंटवारा हो रहा था तो मैंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि मंदिरों वाला विभाग मुझे देना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा क्यों। मैंने कहा कि भाजपा को धर्म बुला देंगे।

 

इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग 15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में 31 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *