Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

पुलिस ग्राउंड में सीएम के आभार को है महारैली

धर्मशाला। हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है। पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है। कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी धर्मशाला रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *