Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ऊना। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊना जिला में सड़क हादसे में पत्नी की मौत हुई है। साथ ही पति को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसा घालूवाल के पास हुआ है। अज्ञात टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हरोली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों
बता दें कि लमलैहड़ी के निवासी बख्शीश और रज्जू देवी बाइक पर आ रहे थे। घालूवास के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते साइट में चल रही बाइक को टक्कर मारी है। हादसे में रज्जू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और बख्शीश को मामूली चोटें आईं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर रज्जू देवी दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस थाना की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टिप्पर का सुराग लगाया जा रहा है। हादसा शनिवार देर शाम का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *