Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क

सुक्खू ने फोन पर जाना सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।

सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

उन्होंने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सभी कार्यकर्ता ठीक हैं।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

गौरतलब है कि गत सायं राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में राजस्थान के तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

प्रतिभा सिंह और 40 विधायक भी बने हिस्सा

अलवर। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आईं। वहीं, पार्टी के सभी 40 विधायक भी इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में जैसे ही सीएम सुक्खू आए तो उन्हें देखते ही राहुल गांधी ने गले लगा लिया। इसके बाद वे सुक्खू के कंधे पर हाथ रखकर यात्रा में आगे बढ़े।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है और यात्रा अभी राजस्थान में पहुंची है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके बाद पार्टी के कई अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बहाने राहुल गांधी से मिल चुके हैं।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

रघुवीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी और अनिरुद्ध सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत जोड़ो देशभर में इतिहास रच रही है। 100 दिन पूरे हो चुके हैं और देश में कांग्रेस-राहुल गांधी को काफी सहयोग मिल रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता

प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश आने का किया आग्रह

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 8 दिसंबर को मतगणना होनी है, लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर पूरी आश्वस्त नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता तक दे दिया है।

HPSSC: JOA IT पोस्ट कोड 939 के मूल्यांकन को लेकर बड़ी अपडेट

बता दें कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे। बुधवार को विक्रमादित्य ने होलीलॉज में कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में वे शामिल हुए और इस दौरान दस किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पद यात्रा की। राहुल गांधी ने हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया और उन्हें इसको लेकर आश्वसत करवाया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल नहीं आ पाए, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ समारोह में उन्हें शामिल होने का न्योता दिया है। उनसे आग्रह किया है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आएं।

 

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। आज तक जो भी जिम्मेवारी दी गई उसे बखूबी निभाया गया है और वह किसी पद के पीछे नहीं दौड़ रहे हैं, बल्कि पार्टी की मजबूती और लोगो के हित के लिए काम किया है।

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौड़ को लेकर की गई टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर पूरी तरह से बौखला गए हैं ओर जल्द ही उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। मुख्यमंत्री धर्य रखे प्रदेश की जनता ने अपना निर्णय ले लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें