Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ

ewn24news choice of himachal 04 Mar,2023 9:16 pm

    अंतिम मेरिट सूची जारी होने से पहले कैटेगरी में करवाएं शुद्धि

    धर्मशाला। पंजीकरण के समय अगर किसी छात्र की कैटेगरी/सब कैटेगरी गलत अंकित है तो जल्द शुद्धि करवा लें। नहीं तो छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है। अंतिम मेरिट सूची के बाद किसी भी प्रकार की शुद्धि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) द्वारा नहीं की जाएगी। इसको लेकर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के समस्त प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक को पत्र लिखा है।
    HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट किया आउट

     

    पत्र में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) परीक्षा विनियमन के नियम 14.2 के उपनियम 14.2.3 के अनुसार अंतिम मेरिट सूची जारी होने से पहले ही कैटेगरी/सब कैटेगरी में बदलाव किया जा सकता है, उसके उपरांत छात्रवृत्ति के लाभ के लिए किसी भी परीक्षार्थी की कैटेगरी/सब कैटेगरी में कोई बदलाव/शुद्धि नहीं की जा सकती है।
    हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

     

    बता दें कि सरकार द्वारा प्रति वर्ष कैटेगरी के आधार पर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसकी कैटेगरी वाइज लिस्ट वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर मुख्यता हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) द्वारा तैयार की जाती है तथा संबंधित विभागों को भेजी जाती है। पर बोर्ड के ध्यान में आया है कि कई परीक्षार्थियों की कैटेगरी/सब कैटेगरी पंजीकरण के समय संबंधित स्कूलों द्वारा गलत अंकित कर दी जाती है और उसकी शुद्धि समय पर नहीं करवाई जाती है, जिस कारण बहुत मेधावी परीक्षार्थी सरकार द्वारा कैटेगरी के आधार पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं।
    गरीब परिवार की बेटियों के विवाह को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में रुकेगी डुप्लीकेसी

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने कहा है कि हिमाचल के समस्त प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक यह सुनिश्चित करें कि सत्र 2023 में आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षा के संबंधित यदि किसी परीक्षार्थी की कैटेगरी/सब कैटेगरी में किसी भी प्रकार की अशुद्धि हो तो उसकी शुद्धि के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में पत्र व्यवहार कर शुद्धि करवाना सुनिश्चित करें।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/hpbose.pdf"]

     

    अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए किसी भी परीक्षार्थी की कैटेगरी/सब कैटेगरी में किसी भी प्रकार की शुद्धि नहीं की जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी गलत कैटेगरी के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक का होगा।
    ऊना युवक मौत मामला: शव लेकर 20 घंटे से सड़क पर बैठे परिजन, वार्ता के बाद भी नहीं हटे


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather