Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

ewn24news choice of himachal 04 Mar,2023 7:47 pm

    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू के संस्थानों को डिनोटिफाई करने के एक्शन से भाजपा उग्र है। भाजपा हस्ताक्षर अभियान के बाद अब जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शिमला में भाजपा ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने सुक्खू सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से कर डाली।

    घाड़ जरोट के विवेक ने पिता के कहने पर छोड़ी नौकरी, फिर लिखी नई इबारत

    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान की सरकार से मिलती-जुलती सरकार चल रही है। सरकार को सलाहकार, सीपीएस या कोई और चला रहा है, यह मालूम नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश हित में संस्थान खोले, जिन्हें बिना वजह के बंद किया गया है। शिमला में भी कई संस्थान बंद किए गए हैं। ऐसा पूर्व में भी कभी नहीं हुआ। भाजपा की पूर्व सरकार ने वीरभद्र के समय की गई घोषणाओं को बंद नहीं किया, बल्कि संस्थानों को आगे बढ़ाया।
    हिमाचल में 20 कॉलेज बंद, जयराम ने सुक्खू से फोन पर की बात-काम करने को कहा

    कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सरकार के समय की परंपराओं को तोड़ने का काम कर रही है। बजट के प्रावधान के बाद ही सभी संस्थान खुले थे। अब सरकार कर्ज व आर्थिक बोझ का बहाना बता रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कर्ज लेने की शुरुआत की थी और जब 2017 में जयराम सरकार आई तो 48 हजार करोड़ का कर्ज उन्हें भी विरासत में मिला। बीजेपी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सदन व सदन से बाहर जनता की आवाज उठाती रहेगी।
    गरीब परिवार की बेटियों के विवाह को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में रुकेगी डुप्लीकेसी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather