Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में क्या अंतर-जानिए

देश में 26 मार्च तक चलेगा अभियान

इंदौरा। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक होगा। इस अभियान में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश की अढ़ाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांव और 10 लाख मतदान केंद्रों में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही राहुल गांधी के प्रकाशित खत और मोदी सरकार के खिलाफ तैयार की चार्जशीट को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल के कांगड़ा जिला के इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी।

हिमाचल: सहारा योजना के लाभार्थी दोबारा दस्तावेज करें अपलोड 

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा का फोलोअप है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अंतर समझाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लोगो में कहीं भी पार्टी चिन्ह नहीं है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोगो में हाथ का चिन्ह है। भारत छोड़ो यात्रा विचारधारा को लेकर निकाली गई है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चुनावी राजनीति के संदर्भ में चलाया जा रहा है।

नूरपुर के नायक भूपेंद्र सिंह को मिला सेना मेडल, पढ़ें जांबाजी का किस्सा 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं है। लोगों की चिंता के लिए है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभी वर्गों से मिलते हैं और उनकी बातें सु्नते हैं। राहुल गांधी का भी यही कहना है कि मेरे पास समस्याओं और चुनौतियों का हल नहीं है, लेकिन हम एक होकर काम करेंगे तो इनका मुकाबला आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 24 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में 12वीं प्रेस कांफ्रेस करेंगे। हो सकता है कि 30 जनवरी को श्रीनगर में आखिरी कांफ्रेंस करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

शिमला कांग्रेस कार्यालय में तैयार किया गया खाका

शिमला। हिमाचल में 26 जनवरी को शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अभियान “हाथ से हाथ जोड़ो” को लेकर आज शिमला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक की।

बैठक में अभियान को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया गया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान एआईसीसी से अभियान के पर्यवेक्षक रघुवीर मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

हिमाचल : नकली सर्टिफिकेट दिखाकर ले ली पोस्ट मास्टर की नौकरी, जांच में पकड़ा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा से होते हुए पठानकोट से जम्मू कश्मीर की तरफ निकलेगी जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से शुरू हो रही जिसे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा बीते दिनों किए गए मंत्रिमंडल का विस्तार को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और कांग्रेस को काफी सीटें मिली हैं ऐसे में कांगड़ा को मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे और कांगड़ा जिला को ज्यादा तवज्जो दे।

हिमाचल : शिमला में दिव्यांग की आबरू लूटी, चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री ने तरजीह दी है और अभी पर भी विस्तार होना है ऐसे में जहां प्रतिनिधित्व नहीं मिला है उन जिलों को भी जगह मिलेगी।

इसके अलावा भाजपा के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुला कर ओपीएस बहाल करेंगे।

हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें