Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सोनम वांगचुक के समर्थन में शिमला के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल

“हिमालय बचाओ मुहिम” के लिए उठाई आवाज

 

शिमला। लद्दाख के प्रसिद्ध इनोवेटिव शिक्षक सोनम वांगचुक की “हिमालय बचाओ मुहिम” में शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन में आ गए हैं। सोनम वांगचुक के आह्वान पर शिमला में भी हिमाचल के सामाजिक कार्यकर्ता उनके समर्थन में आज एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं। माकपा नेता टिकेंद्र पंवर के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिमला में रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिन का अनशन किया। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और सामाजिक कार्यकर्ता टिकेंद्र पंवर का कहना है कि लेह लद्दाख में उद्योगों की लापरवाही के चलते ग्लेशियर खत्म होने की कगार पर हैं। जोशी मठ भी प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है। हिमाचल के किन्नौर में भी विद्युत परियोजनाओं से कई गांव खतरे की जद में है। ऐसे हालात में वह दिन दूर नहीं जब यहां भी जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इनको बचाने की मुहिम शुरू हुई है। शिमला में उनके समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं।

बता दें कि लद्दाख के मशहूर इंजीनियर और इन्वेंटर सोनम वांगचुक अपने गृह प्रदेश के पर्यावरण को बचाने के लिए सांकेतिक अनशन पर बैठे हैं। आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ का मुख्य किरदार वांगचुक से ही प्रेरित था। वांगचुक का आरोप है कि लद्दाख प्रशासन उनकी आवाज को दबाना चाहता है, क्योंकि वह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली विकास परियोजनाओं के विरोध में उपवास कर रहे हैं।

सोनम ने पिछले दिनों यूट्यूब पर एक विडियो डाला। इसमें उन्होंने बताया कि विकास के नाम पर लद्दाख के पर्यावरण से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने वीडियो में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से लद्दाख के बारे में हाई लेवल पर एक्शन लेने की मांग की थी। वांगचुक ने कहा कि मेरी पीएम मोदी से गुजारिश है कि लद्दाख और अन्य हिमालयी क्षेत्रों को औद्योगिक शोषण से बचाएं, क्योंकि यह लद्दाख के लोगों के जीवन पर बुरा असर डालेगा।

उन्होंने वीडियो में लद्दाख में पानी की कमी जैसी गंभीर समस्याओं को भी उठाया। उनका कहना था कि हमारे प्रदेश में पानी की इतनी किल्लत है कि लोग 5 लीटर पानी में पूरा दिन गुजार देते हैं। कई लोग तो गंभीर जल संकट के चलते पलायन भी कर रहे हैं। इस सूरत में अगर विकास परियोजनाओं के नाम पर लद्दाख के पर्यावरण से खिलवाड़ जारी रहता है, यहां उद्योग लगते हैं, माइनिंग होती है, तो धूल और धुएं से ग्लेशियर खत्म हो जाएंगे। लद्दाख में ग्लेशियर ही पानी के सबसे बड़े स्रोत हैं।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

कश्मीर यूनिवर्सिटी और दूसरे रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के हालिया रिसर्च से भी पता चला है कि अगर लद्दाख पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो लेह-लद्दाख में दो तिहाई ग्लेशियर समाप्त हो जाएंगे। वांगचुक ने विडियो में पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था, ‘आपका ध्यान इस तरफ ला सकूं, इसके लिए मैं गणतंत्र दिवस से 5 दिन के अनशन पर बैठ रहा हूं। अगर -40° टेम्परेचर वाले खार्दुंगला में अनशन के बाद मैं बच गया, तो आपसे फिर मिलूंगा।’

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जगत नेगी बोले-जोशीमठ घटना Eye Opening, किन्नौर का बताया किस्सा

टनल में ब्लास्टिंग से घरों को पहुंचता है नुकसान

शिमला। उत्तराखंड के जोशीमठ की घटना से सभी को सबक लेनी की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं में हाइडल प्रोजेक्ट के साथ साथ मानवीय गलतियां भी जिम्मेदार हैं। जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिकों ने हाइडल प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही चेताया था, लेकिन इसके बावजूद भी भवनों का निर्माण और पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी वैज्ञानिकों द्वारा 1,500 से अधिक क्षेत्रों को लैंडस्लाइड जोन घोषित किया है। बावजूद इसके लोग अवैज्ञानिक तरीके से निर्माण करते हैं, जिस पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

 

जनजातीय व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जोशीमठ की घटना आई ओपनिंग (Eye Opening) है। हाइडल प्रोजेक्ट तो कारण हैं ही, अन्य भी कुछ कारण है। उन्होंने किन्नौर जिले का जिक्र करते हुए कहा कि कई इलाके में भूस्खलन की घटनाएं होती हैं, जिसके पीछे कई कारण हैं। हाइडल प्रोजेक्ट भी एक बड़ा कारण है, क्योंकि प्रोजेक्ट के निर्माण में कई किलो मीटर लंबी सुरंगों का निर्माण होता है, जिसमें ब्लास्टिंग की जाती है जो काफी सस्ती भी है।

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

 

ब्लास्टिंग के कारण सुरंग के ऊपर वाले हिस्से में कंपन होता है और मकानों और जमीन धसने और दरारें का खतरा रहता है। इसलिए प्रोजेक्ट के निर्माण में पर्यावरण प्रेमी आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए। जल विद्युत परियोजना के सुरंग निर्माण के दौरान टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए जो काफी सुरक्षित है।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

उन्होंने कहा कि पहली बार 1995 में एमएलए बना तो नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट आखिरी स्टेज पर था। लोगों में बहुत रोष था। 29 किलोमीटर का टनल नाथपा से झाकड़ी तक में बीच में जो गांव आते थे उन घरों में दरारें आ रही थीं। पर प्रोजेक्ट वाले मान नहीं रहे थे कि ब्लास्टिंग से ओवर हेड कोई हेड नुकसान नहीं होता है। उस समय पहली बार सेंटिफिक सर्वे करवाया। बैंगलोर की कंपनी को हायर किया था। पर कंपनी भी ऐसा न होने की बात कर रहे थे। हमने बात को नहीं माना। कंपनी के पदाधिकारियों को बुलाया और टनल के अंदर जीतना ब्लास्टिंग डाला जाता था वह डाला गया। उपर सिसमोग्राफ लगाए गए। ब्लास्टिंग किया तो सिसमोग्राफ की सुनियां घूमने लगीं। तब माना कि नुकसान होता है।

SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल सीमेंट फैक्ट्री विवाद: मंत्री की लगाई ड्यूटी-OPS नोटिफिकेशन भी जल्द

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सीमेंट फैक्ट्री विवाद को सुलझाने के लिए उद्योग मंत्री की ड्यूटी लगा दी गई है। उद्योग मंत्री ट्रक ऑपरेटर और कंपनी के साथ बातचीत करेंगे। मामले को जल्द सुलझाने का सरकार प्रयास करेगी ताकि ट्रक ऑपरेटरों को भी नुकसान ना उठाना पड़े। इसके अलावा कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, उन सभी को कांग्रेस सरकार जल्द पूरा करेगी। ओपीएस (OPS) सरकार ने बहाल कर दी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। यह बात उन्होंने शिमला में मीडिया से बातचीत में कही।

ऊना के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी ने किया नमन-बेटे ने सैल्यूट

हिमाचल सरकार जोशीमठ उत्तराखंड की घटना से हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन को लेकर की अधिकारियों और सभी डीसी से मीटिंग की है। सभी जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे घटना की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सीकिंग और स्लाइडिंग वाले क्षेत्रों को लेकर डीसी से जानकारी ली गई है, लेकिन हिमाचल में फिलहाल जोशी मठ जैसी आपदा नजर नहीं आती है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में प्रवेश करेगी। मंत्री सहित कई कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी हिमाचल में 23 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे।

हिमाचल: दो सड़क हादसों में 2 युवकों की गई जान- दो लोग हुए घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जोशीमठ घटना से हरकत में आई सुक्खू सरकार, डीसी से मांगी रिपोर्ट

सीएम बोले-हिमाचल में इस तरह की घटना की संभावना नहीं

शिमला। हिमाचल सरकार जोशीमठ उत्तराखंड की घटना से हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन को लेकर  अधिकारियों और सभी डीसी से मीटिंग की है। सभी जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है।

हिमाचल: दो सड़क हादसों में 2 युवकों की गई जान- दो लोग हुए घायल

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे घटना की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सीकिंग और स्लाइडिंग वाले क्षेत्रों को लेकर डीसी से जानकारी ली गई है, लेकिन हिमाचल में फिलहाल जोशी मठ जैसी आपदा नजर नहीं आती है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में प्रवेश करेगी। मंत्री सहित कई कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी हिमाचल में 23 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे।

ऊना के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी ने किया नमन-बेटे ने सैल्यूट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें