Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नूरपुर के नायक भूपेंद्र सिंह को मिला सेना मेडल, पढ़ें जांबाजी का किस्सा

ewn24news choice of himachal 18 Jan,2023 10:33 pm

    साउथ कमांड बैंगलोर में कार्यक्रम के दौरान मिला सम्मान

     

    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के उपमंडल नूरपुर के भड़वार क्षेत्र के गांव रिन्ना के नायक भूपेंद्र सिंह को सेना मेडल प्रदान किया गया है। 13 जनवरी 2023 को साउथ कमांड बैंगलोर में आयोजित हुए मेडल सेरेमनी में भूपेंद्र सिंह को उक्त सम्मान से नवाजा गया। नायक भूपेंद्र सिंह पुत्र नसीब सिंह भारतीय सेना की 2 पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स में तैनात हैं।
    हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें सेना मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। भूपेंद्र सिंह मार्च 2011 में भारतीय सेना की 2 पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स में भर्ती हुए थे। 15 अक्टूबर 2021 को श्रीनगर के पुलवामा में आतंकियों के छुपे होने की सूचना सेना को मिली थी। मेजर निखिल मानचंद्र और नायक भूपेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाल लिया।

    आंतकियों की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों के ठिकाने का पता चलने पर दो आंतकियों को मौके पर मार गिराया था, जबकि एक को जिंदा काबू किया था। भूपेंद्र की बहादुरी को देखते हुए सेना के उच्चाधिकारियों ने 13 जनवरी को हुए समारोह में इस जांबाज सैनिक को सेना मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है। क्षेत्र के इस बहादुर सैनिक की बहादुरी पर यहां स्वजन गौरवान्वित हैं तो क्षेत्र के लोगों के लिए य़ह गर्व का विषय है। Ewn24 news Choice Of Himachal भी नायक भूपेंद्र सिंह की बहादुरी का सलाम करता है।
    जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather