Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

तपोवन। 14वीं हिमाचल विधानसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। सदन में विधायकों की शपथ के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी देर तक नोंक-झोंक चलती रही। डिनोटिफाई मुद्दे का विपक्ष ने विरोध किया।

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग

इस मसले पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि यदि विपक्ष बताएंगे कि नए खोले गए किन स्कूलों में आपकी सरकार ने कितना स्टाफ कितना भर्ती किया था तो इस पर चर्चा की जा सकती है। इस पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में चुनावी बेला में 900 दफ्तर खोले फिर भी प्रदेश की जनता ने उनको नकार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने जगह-जगह गैर जरूरी दफ्तर खोले हैं। जहां जरूरत होगी, वहां जरूरत के हिसाब स्कूल, कॉलेज व चिकित्सा संस्थान खोले जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र : कार्यवाही शुरू, सीएम-डिप्टीसीएम ने ली शपथ

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कई ऐसे CHC खोल दिए हैं, जिन्हें फार्मासिस्ट और कई स्कूलों को चपरासी चला रहे हैं। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने 380 स्कूल खोले, लेकिन स्टाफ तैनात नहीं किया गया। जो भर्तियां विचाराधीन होनी थी, उनके पेपर लीक हो गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर बदला-बदली की भावना से काम कर रही है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दफ्तर बंद करने से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।

सुंदरनगर में 1952 में खोली गई पुलिस चौकी को भी सुक्खू सरकार ने बंद किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल धर्मशाला के जोरावार मैदान में एक IPS अधिकारी की मौत हो जाती है और कांग्रेस का जश्न चलता रहता है, जबकि कांग्रेस को यह अभिनंदन समारोह रोक देना चाहिए था।

हिमाचल : सीएम सुक्खू ने किया “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शुभारंभ

मंडी में हादसा : पंडोह डैम में गिरा तेल से भरा टैंकर, दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल विधानसभा : नई सरकार का पहला सत्र, तपोवन में लौटी रौनक, लोगों में दिखा उत्साह

तपोवन। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का पहला सत्र आज धर्मशाला तपोवन में शुरू हुआ। नई बनी कांग्रेस की सुक्खू सरकार का भी पहला सत्र है। पहले सत्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं, लंबे अरसे के बाद तपोवन में रौनक लौटी है।
हिमाचल के इतिहास में पहली बार बिना कैबिनेट के विधानसभा सत्र हो रहा है वहीं सदन में उप मुख्यमंत्री भी पहली बार बैठे हैं। धर्मशाला के तपोवन में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। सुक्खू सरकार का यह पहला सत्र है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी विधायकों को बारी-बारी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर मुकेश अग्निहोत्री और तीसरे नंबर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शपथ ग्रहण की।
हिमाचल विधानसभा सत्र : पहले ही दिन गरमाया माहौल, थोड़ी देर हंगामा
हालांकि, पहले ही दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। हिमाचल में पूर्व सरकार के फैसलों को पलटने के विरोध में हुआ। विपक्ष ने दफ्तर और संस्थान डिनोटिफाइ करने पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के निर्णयों पर आपत्ति जताई। कहा कि इस तरह फैसले पलटना ठीक नहीं है।
बता दें कि 6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सीटिंग होंगी। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।
स्पीकर के चयन के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर का अभिभाषण होगा। इस पर विधायक चर्चा करेंगे। सत्र के तीसरे व अंतिम दिन अभिभाषण पर चर्चा होगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जवाब देंगे।
शपथ से पहले ही सदन में माहौल गरमा गया था। विपक्ष ने बदले की भावना और ओपीएस के वादे पर भारी हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह पूर्व सरकार के फैसले निरस्त करना ठीक नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

धर्मशाला। आईपीएस अधिकारी एसआर राणा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी धर्मपत्नी और पुत्र से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उनको ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एसआर राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

बता दें कि कांगड़ा जिला के धर्मशाला में मंगलवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

राणा हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। रैली के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, IPS राणा की ड्यूटी सीएम की अभिभावदन रैली के लिए जोरावर स्टेडियम में लगी थी। इस दौरान दोपहर के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उनके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां उनकी यहां मौत हो गई।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

एसआर राणा के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “आज धर्मशाला में आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी श्री SR Rana की हृदय गति रुक जाने के कारण हुए निधन से व्यथित हूं । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति ।”

एसआर राणा किन्नौर और बिलासपुर के एसपी रहे थे और राणा मौजूदा समय हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। ड्रग्स माफियों के खिलाफ भी इन्होंने स्पेशल ड्राइव चलाया था जिसमें इन्हें काफी सफलता मिली थी।

इसके अलावा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करने के लिए भी इन्होंने बेहतर काम किया। IPS अधिकारी साजू राम राणा मंडी के धवाली पंचायत के कूलका गांव के रहने वाले थे। पत्नी के अलावा इनके घर में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे दिल्ली में पढ़ते हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला : जन आभार रैली के दौरान IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला से एक दुखद खबर सामने आई है। धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

राणा हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। रैली के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

जानकारी के अनुसार, IPS राणा की ड्यूटी सीएम की अभिभावदन रैली के लिए जोरावर स्टेडियम में लगी थी। इस दौरान दोपहर के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उनके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां उनकी यहां मौत हो गई।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

एसआर राणा के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “आज धर्मशाला में आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी श्री SR Rana की हृदय गति रुक जाने के कारण हुए निधन से व्यथित हूं । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति ।”

एसआर राणा किन्नौर और बिलासपुर के एसपी रहे थे और राणा मौजूदा समय हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। ड्रग्स माफियों के खिलाफ भी इन्होंने स्पेशल ड्राइव चलाया था जिसमें इन्हें काफी सफलता मिली थी। इसके अलावा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करने के लिए भी इन्होंने बेहतर काम किया।

IPS अधिकारी साजू राम राणा मंडी के धवाली पंचायत के कूलका गांव के रहने वाले थे। पत्नी के अलावा इनके घर में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे दिल्ली में पढ़ते हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

धर्मशाला में जन आभार रैली में भाजपा पर साधा निशाना

धर्मशाला। अभी ही आ गए आपकी आंखों में आंसू, अभी तो हमने छेड़ी नहीं दास्तां। अभी तो शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कही।

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों का कहना है, सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि जिसको गिरना था, वे गिर गए। अपना चिंतन करें और अपने बारे में सोचें। हमने तो पहले की कहा था कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे न तुम ही बचोगे न साथी तुम्हारे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कह रही हम कम अंतर से हारे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 15 सीटों का फर्क है। भाजपा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस की 40 सीटें हैं। ये लोग कहते थे कि हिंदुस्तान में कांग्रेस कहीं आएगी नहीं। डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन तो आ गया। काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

 

भाजपा के मिशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि लौटा लेकर भी घूमेंगे तब भी सरकार नहीं टूटेगी। यह स्थाई और मजबूत सरकार बनी है, इसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सभी विधायक हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे, हिमाचल के लिए काम करेंगे। वह भाजपा के लोगों के बताना चाहते हैं कि जो आपसे छीन सकते हैं, सरकार बना सकते हैं तो सरकार चला भी सकते हैं। भाजपा के लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी निकाल दें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो-दो, 6-6 लाख रुपए में नौकरियां बेचीं। पुलिस भर्ती में क्या किया सब जानते हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में नौकरियां बेचने का पर्दाफाश हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा एक्शन लिया। अब नौकरियां उसे मिलेंगी जो मात्र होंगे और नौकरियां बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की करतूत है जोकि सामने आई है। कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी जन आभार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें जितवाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया के साथ खुली जीप में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जोरावर स्टेडियम तक पहुंचे।

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली का आयोजन किया गया है। रैली को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संबोधित करेंगे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

नई सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भी दिखा और कुछ करने का जज्बा भी दिखा। इस दौरान कांगड़ा जिला के कांग्रेस के विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

धर्मशाला के निजी होटल में शाम सात बजे होगी बैठक
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी। बैठक धर्मशाला में एक निजी होटल में शाम सात बजे बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने दी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी
विधायक दल की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। पहले की सत्र के लिए भाजपा को मुद्दा मिल गया है।  पूर्व भाजपा सरकार में खोले ऑफिस और संस्थान बंद करने को लेकर भाजपा, सुक्खू सरकार को घेर सकती है। भाजपा ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर दफ्तर बंद करने का सिलसिला नहीं रोका गया तो सड़क से सदन तक सरकार का विरोध होगा। अगर ऐसा होता है तो 14वीं विधानसभा का पहला सत्र ही हंगामेदार होने के आसार हैं।
भाजपा सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा सकती है। इस मामले को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर भी विरोध जता चुकी है। भाजपा ने दफ्तर डिनोटिफाई करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। पिछले कल नाचन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार को घेरा था।
बता दें कि धर्मशाला तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन 14वीं विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 5 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा। साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 6 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण आदि पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
शिमला के रामपुर में नर कंकाल, मंडी के डडौर में कॉलेज के पास मिला शव
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट करना होगा

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 10वीं और 12वीं टर्म 1 लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं और 12वीं टर्म 1 की लिखित परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी।

12वीं की परीक्षा में कुल 10,4,773 थे और अपेयर 14,363 ने परीक्षा दी थी। 410 गैरहाजिर रहे थे। 10वीं टर्म 1 में कुल 91,262 परीक्षार्थी थे। इसमें से 90,896 ने परीक्षा दी थी। साथ ही 366 अनुपस्थित रहे थे।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी किया घोषित-जानिए

टर्म 1 के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और लिखित परीक्षा के अंकों को टर्म दो के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और लिखित परीक्षा के अंकों के योग सहित वार्षिक परीक्षा के परिणाम में सम्मिलित कर घोषित किया जाएगा।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित-जानिए

उक्त परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन द्वारा संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय के हिसाब से 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने को संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

हिमाचल में महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, अब मिलेगी इतनी

परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए (HPBose) बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान 10वीं परीक्षा परिणाम की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242148 (चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर), 242149( कांगड़ा A to R), 242151( मंडी, कांगड़ा S-Z), 242119(लाहौल स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर) और 242128(सोलन, कुल्लू और ऊना) पर सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

जयराम बोले-पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की न शुरू हो जाए परंपरा

संबंधित परिक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान 12वीं परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242142 (चम्बा, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा S-Z ), 242140 (कांगड़ा A-P), 242139 (मंडी, लाहौल स्पीति, कांगड़ा R), 242141 ( शिमला, हमीरपुर, किन्नौर) तथा 242150 (सोलन, सिरमौर, ऊना) पर सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर भी उपलब्ध है।

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Kangra

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी किया घोषित-जानिए

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 10वीं के नियमित छात्रों की टर्म एक की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी। यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने दी है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित-जानिए

10वीं टर्म 1 में कुल 91262 परीक्षार्थी थे। इसमें से 90896 ने परीक्षा दी थी। साथ ही 366 अनुपस्थित रहे थे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान 10वीं परीक्षा परिणाम की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242148 (चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर), 242149( कांगड़ा A to R), 242151( मंडी, कांगड़ा  S-Z), 242119(लाहौल स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर) और 242128(सोलन, कुल्लू और ऊना) पर सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

हिमाचल में महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, अब मिलेगी इतनी

उपरोक्त के अतिरिक्त डॉ. मधु चौधरी सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यह भी बताया कि टर्म 1 के प्रैक्टिकल,  इंटरनल असेसमेंट और लिखित परीक्षा के अंकों  को टर्म दो के प्रैक्टिकल,  इंटरनल असेसमेंट और लिखित परीक्षा के अंकों के योग सहित वार्षिक परीक्षा के परिणाम में सम्मिलित कर घोषित किया जाएगा।

जयराम बोले-पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की न शुरू हो जाए परंपरा

उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन द्वारा संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय के हिसाब से 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने को संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू मनाली से जाएंगे नई दिल्ली, फिर धर्मशाला की पकड़ेंगे राह

मनाली में विंटर कार्निवाल का करेंगे शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम मनाली रेस्ट हाउस में होगा। 2 जनवरी को हिडिम्बा माता मंदिर में पूजा अर्चना करके विंटर कार्निवाल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परिधि गृह से झाकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर झांकियों को निरीक्षण करेंगे।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 

मनाली मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे मनाली से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम सुक्खू का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा।

कुफर पाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, होनहारों को बांटे इनाम

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को नई दिल्ली से धर्मशाला जाएंगे। उनका करीब 12 बजे दोपहर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम है। पुलिस ग्राउंड से सर्किट हाउस धर्मशाला जाएंगे।

हिमाचल: सभी जिलों में होगी कांग्रेस की आभार रैली, 3 को धर्मशाला में 

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/01-to-06-Jan.-HCM-Tour.pdf” title=”01 to 06 Jan. HCM Tour”]

 

सीएम सुक्खू करीब 15 मिनट रुकने के बाद साढ़े 12 बजे जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। चार जनवरी से 6 जनवरी तक धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र अटेंड करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें