Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा का निधन, सीएम ने जताया शोक

प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं वीर सपूत की माता

शिमला। परमवीर चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा का निधन हो गया है। उनका 77 वर्ष की आयु में बुधवार को जिला कांगड़ा के पालमपुर में निधन हुआ। कमलकांत बत्रा हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार भी थीं। कमल कांत प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं। उनके पति का नाम जीएल बत्रा है। इन्हें वीर माता के नाम से जाना जाता था।

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमल कांत बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

शिमला कालीबाड़ी मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित, बंगाल की मिट्टी से है बनी

बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया था और इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।ा

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें
Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

 

Categories
Top News Himachal Latest Una State News

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिओम भनोट का निधन, जयराम ठाकुर ने जताया शोक

ऊना। जिला ऊना से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिओम भनोट का निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरिओम भनोट के निधन पर शोक जताया है।

हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट

 

जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हरिओम भनोट के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक कर्मठ साथी को खोया है, जिसकी भरपाई असंभव है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकसंतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

मंडी : कार की फ्रंट सीट पर बैठी थी महिला, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, गई जान 

 

वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

हिमाचल में 4 एनएच सहित 130 सड़कें बंद, फागू में HRTC और निजी बसें फंसी

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

हिमाचल : ये दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी
कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट 

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें
HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा सदर के पूर्व विधायक और रिटायर IAS अधिकारी बीके चौहान का निधन

चंबा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चंबा सदर के पूर्व विधायक बीके चौहान का निधन हो गया है। वह रिटायर आईएएस अधिकारी भी थे। दो बार चंबा सदर से विधायक रहे हैं।

बाल कृष्ण चौहान चीफ सेक्रेटरी झारखंड राज्य भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दिल्ली से उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कुंडी पंचायत सुनारा चंबा लाई जा रही है। कल यानी वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीके चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बीके चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बीके चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीके चौहान के निधन पर शोक जताया है। जयराम ठाकुर ने कहां, ” भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उनके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय चौहान एक कुशल और प्रतिबद्ध समाजसेवी थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

स्वर्गीय चौहान जी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे।

अपने सेवाकाल में स्वर्गीय चौहान जी ने जनहित के बहुत से प्रशंसनीय कार्य किए। मैं ईश्वर से स्वर्गीय श्री बालकृष्ण चौहान जी को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असह्य पीड़ा में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति”

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा
हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

जेपी नड्डा की बुआ का निधन, बिलासपुर में किया गया अंतिम संस्कार

कुल्लू जिला के गांधीनगर में ली अंतिम सांस

 

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का निधन हो गया है। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गंगा देवी (105 साल) कुल्लू जिला के गांधीनगर स्थित उनके निवास पर निधन हुआ। बुआ के निधन की खबर लगते ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आद दोपहर बाद करीब 2:00 बजे कुल्लू पहुंचे और गहरा दुख जताया।

दोपहर बाद करीब 3:00 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिलासपुर स्थित जेपी नड्डा के पैतृक गांव ले जाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल 

गौर रहे कि जेपी नड्डा की बुआ का घर जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर गांधीनगर में है। जानकारी के मुताबिक गंगा देवी तीन दिन से बीमार चल रही थीं। नड्डा ने कहा कि बुआ हम सबके लिए प्रेरणा की स्रोत थीं। समाज के सभी लोगों के साथ उनका प्रेम था और सामाजिक कामों में उनकी काफी रुचि थी।

दिवाली पर शिमला के बाजारों में दिखी रौनक, अच्छा रहा कारोबार, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

बुआ गंगा देवी की अंतिम इच्छा भी यही थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाए इसलिए उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एएसपी संजीव चौहान सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

हिमाचल में मौसम ने ली करवट : बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू, मनाली-लेह सहित ये मार्ग बंद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से शिमला लौटने पर बड़ी अपडेट

वायरल ऑडियो से नूरपुर कांग्रेस में मची खलबली, इस्तीफे देने तक की आई नौबत

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News ENTERTAINMENT

पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली आखिरी सांस

20 दिन से चल रहा था इलाज, वेंटिलेटर पर किया था शिफ्ट

 

लुधियाना। पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। 64 साल के सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda ) ने बुधवार को लुधियाना के एक अस्पताल में आखिरी सांसें ली। शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था जिसके बाद सिंगर को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर भी रखा था। DMC अस्पताल में बुधवार सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

सुरिंदर शिंदा DMC अस्पताल में पिछले 20 दिन से भर्ती थी। उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था जिसके बाद उनको डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

करीब 14 दिन पहले ही सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda ) के बेटे ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था। सिंगर को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनका निधन हो गया है लेकिन बेटे मनिंदर शिंदा ने बताया कि ये सब झूठी खबरें हैं। उनके पिता ठीक हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज सुरिंदर शिंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

सुरिंदर शिंदा के गानों की बात करें तो उन्होंने ‘जट जियोना मोर’, ‘पुत्त जट्टन दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबीरो भाभी’ और ‘काहर सिंह दी मौत’ जैसे शानदार गाने गाए थे जो कि काफी मशहूर हुए थे।

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन हो गया है। रूप सिंह धूमल जालंधर में रहते थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 5 बजे किशनपुरा शमशान घाट, जालंधर में किया जाएगा। रूप सिंह धूमल के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद सुरेश कश्यप, किशन कपूर, इंदू गोस्वामी, प्रो सिकन्दर कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों ने रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

KCCB के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया का निधन, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

धर्मशाला। कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक (KCCB) के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता जगदीश चंद सिपहिया का निधन हो गया है। जगदीश चंद सिपहिया ने शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिपहिया बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी

सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता, कांगड़ा सहकारी बैंक (KCCB) के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की ‘ईद की नमाज’, भाईचारे का दिया संदेश

सीएम सुक्खू ने कहा, “सिपहिया बुद्धिजीवी नेता थे। उनमें गंभीरता और विनोदप्रियता का अनूठा संगम था। समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया।’

बता दें कि जगदीश चंद सिपहिया को 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने सुलह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए। सिपहिया पुर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भी काफी करीबी थे।

खुशखबरी : अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, जानिए कितने कम हुए दाम

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

22 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

सतीश कौशिक के निधन पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुड़गांव में फिल्म अभिनेता, हास्य कलाकार व निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश कौशिक का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

धर्मपुर सड़क हादसा : आरोपी चालक के पास नहीं था फोर-व्हीलर लाइसेंस

सीएम ने कहा कि उनका जीवंत अभिनय उभरते हुए कलाकारों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

HPBOSE ने प्रिंट करवा स्कूलों को भेज दी ‘सुधा’, शिक्षा विभाग का पढ़ाने से इनकार

Categories
Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक

सीएम ने कमजोर वर्गों के उत्थान में  योगदान सराहा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, मिल सकता है OPS का तोहफा

 

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और कमज़ोर वर्गों के उत्थान में शरद यादव का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉ़ड : युवक ने मंगवाया था लैपटॉप-कोरियर में निकले घुंघरू

 

9 ने भी शरद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

हिमाचल: पैसे छीनने के गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

आईपीएस एसआर राणा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

धर्मशाला में आभार रैली के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था निधन

मंडी। आईपीएस साजू राम राणा का अंतिम संस्कार धर्मपुर उपमंडल में उनके पैतृक गांव कोहलका में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पुलिस उपमहानिरीक्षक मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा, जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय, कमांडेंट थर्ड बटालियन भगत सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता जय कुमार आजाद, जिला परिषद सदस्य बंदना गुलेरिया सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टैट की अस्थाई Answer Key जारी की-देखें

उल्लेखनीय है आईपीएस साजू राम राणा का मंगलवार को धर्मशाला में आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हुआ था। उनकी पार्थिव देह मंगलवार देर सांय पैतृक गांव कोहलका में लाई गई थी। साजू राम राणा कमांडेंट चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी में तैनात थे। साजू राम राणा का जन्म 13 मई 1964 को धर्मपुर जिला मंडी में हुआ था।

HPBose : बोर्ड ने 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा की अस्थाई डेट शीट की जारी

1 सितंबर, 1990 को पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) भर्ती हुए थे। अपनी 32 साल 11 महीने के सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर डीएसपी, एएसपी व कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, चंबा और भारतीय आरक्षित वाहिनियों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2009 में बतौर पुलिस अधीक्षक पदोन्नति हई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक किन्नौर औऱ बिलासपुर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में चतुर्थ बटालियन में तैनात थे। एसआर राणा को वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

हिमाचल : फर्जी दस्तावेज़ बनाकर MBBS में ली एडमिशन, बिलासपुर का युवक गिरफ्तार

मंडी में हादसा : पंडोह डैम में गिरा तेल से भरा टैंकर, दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें