Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

एक उड़ान होगी रोज, एक सप्ताह में चार दिन

धर्मशाला। अब इंडिगो दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उड़ाने शुरू करने जा रही है। यह उड़ाने 26 मार्च से शुरू होंगी। इंडिगो दो उड़ाने शुरू करेगी। 26 मार्च 2023 को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ेगी। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंचेगी। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।यह फ्लाइड रोज होगी।

शिमला : रिज पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, पर्यटकों को उठाकर थाने ले गई पुलिस

इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।

सेना आयुध कोर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, हिमाचल के लिए इतने पद

बता दें कि यह फ्लाइट उतरते ही जिला कांगड़ा में हवाई सेवाएं देने वाली इंडिगो कंपनी तीसरी सेवाएं प्रदाता कंपनी बन जाएगी। इससे पहले एलायंस एयर और स्पाइस जेट की कांगड़ा एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें होती हैं। 26 मार्च से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए एडवांस बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर गरमाया सदन, विपक्ष ने उठाई ये मांग

तपोवन। धर्मशाला के तपोवन में चल रहे हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र मे एक बार  फिर हंगामा हो गया है। शपथ ग्रहण के बाद विपक्ष ने एक बार फिर संस्थानों को डिनोटिफाई करने का मुद्दा उठाते हुए हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार को इस बारे में पुनर्विचार करने को कहा है और इसे लेकर सदन में आश्वसन देने को कहा है।
वहीं विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के ही संस्थान खोल दिए और अपग्रेड कर दिए हैं जिसकी वजह से उनकी सरकार को ये फैसला लेना पड़ा। इससे पहले भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इसी मुद्दे को लेकर हंगामा कर दिया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल विधानसभा : नई सरकार का पहला सत्र, तपोवन में लौटी रौनक, लोगों में दिखा उत्साह

तपोवन। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का पहला सत्र आज धर्मशाला तपोवन में शुरू हुआ। नई बनी कांग्रेस की सुक्खू सरकार का भी पहला सत्र है। पहले सत्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं, लंबे अरसे के बाद तपोवन में रौनक लौटी है।
हिमाचल के इतिहास में पहली बार बिना कैबिनेट के विधानसभा सत्र हो रहा है वहीं सदन में उप मुख्यमंत्री भी पहली बार बैठे हैं। धर्मशाला के तपोवन में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। सुक्खू सरकार का यह पहला सत्र है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी विधायकों को बारी-बारी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर मुकेश अग्निहोत्री और तीसरे नंबर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शपथ ग्रहण की।
हिमाचल विधानसभा सत्र : पहले ही दिन गरमाया माहौल, थोड़ी देर हंगामा
हालांकि, पहले ही दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। हिमाचल में पूर्व सरकार के फैसलों को पलटने के विरोध में हुआ। विपक्ष ने दफ्तर और संस्थान डिनोटिफाइ करने पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के निर्णयों पर आपत्ति जताई। कहा कि इस तरह फैसले पलटना ठीक नहीं है।
बता दें कि 6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सीटिंग होंगी। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।
स्पीकर के चयन के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर का अभिभाषण होगा। इस पर विधायक चर्चा करेंगे। सत्र के तीसरे व अंतिम दिन अभिभाषण पर चर्चा होगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जवाब देंगे।
शपथ से पहले ही सदन में माहौल गरमा गया था। विपक्ष ने बदले की भावना और ओपीएस के वादे पर भारी हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह पूर्व सरकार के फैसले निरस्त करना ठीक नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा सत्र : पहले ही दिन गरमाया माहौल, थोड़ी देर हंगामा

दफ्तर बंद करने को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
तपोवन। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का पहला सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। हिमाचल में पूर्व सरकार के फैसलों को पलटने के विरोध में हुआ। विपक्ष ने दफ्तर और संस्थान डिनोटिफाइ करने पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के निर्णयों पर आपत्ति जताई। कहा कि इस तरह फैसले पलटना ठीक नहीं है।
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र : कार्यवाही शुरू, सीएम-डिप्टीसीएम ने ली शपथ

वहीं विपक्ष ने सरकार बनते 10 दिन में ओपीएस लागू करने के कांग्रेस के वादे पर सवाल उठाया। कहा कि वादा पूरा क्यों नहीं हुआ। थोड़ी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सदस्यों की शपथ शुरू हुई।

बता दें कि सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार के अप्रैल के बाद फैसलों का रिव्यू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने कई ऑफिस और संस्थान डिनोटफाइ किए हैं। भाजपा इसका विरोध कर रही है। भाजपा ने सड़क से सदन तक विरोध की चेतावनी दी है।

 

7 जनवरी से पहले हिमाचल विधानसभा चुनावी खर्च का लेखा-जोखा करें जमा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, सहमे लोग

मैक्लोडगंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला में धर्मशाला के मैक्लोडगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक तेंदुआ घूमता नजर आया। ये तेंदुआ बुधवार सुबह दलाईलामा मंदिर के पास देखा गया। एक शख्स ने इसकी वीडियो बना ली। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह के समय कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो गली में तेंदुआ घूम रहा था, जिसे देखकर वह घबरा गए। लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। DFO धर्मशाला संजीव शर्मा ने वन अधिकारियों की एक टीम को भेजा है, जो तेंदुए को तलाश रही है।

लाहौल-स्पीति : मेह नाला में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

DFO शर्मा ने कहा कि वन्यजीव विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या तेंदुआ क्षेत्र में नियमित रूप से आता था या पहली बार वहां देखा गया था। अगर तेंदुआ नियमित रूप से क्षेत्र में आ रहा है तो वन्यजीव अधिकारी इसे पकड़ने को जाल लगा सकते हैं।

धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर 

उन्होंने कहा कि आज तक मैक्लोडगंज में तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। मैक्लोडगंज में पहली बार तेंदुआ देखा गया, लेकिन वहां कई बार हिमालयन काले भालू देखे गए थे, जो होटलों-रेस्टोरेंट द्वारा फेंके जाने वाले कचरे को खाने आते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें