Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

ewn24news choice of himachal 03 Jan,2023 11:42 pm

    धर्मशाला। आईपीएस अधिकारी एसआर राणा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी धर्मपत्नी और पुत्र से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उनको ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एसआर राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

    बता दें कि कांगड़ा जिला के धर्मशाला में मंगलवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

    डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

    राणा हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। रैली के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, IPS राणा की ड्यूटी सीएम की अभिभावदन रैली के लिए जोरावर स्टेडियम में लगी थी। इस दौरान दोपहर के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उनके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां उनकी यहां मौत हो गई।
    हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

    एसआर राणा के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “आज धर्मशाला में आभार रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी श्री SR Rana की हृदय गति रुक जाने के कारण हुए निधन से व्यथित हूं । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति ।”



    एसआर राणा किन्नौर और बिलासपुर के एसपी रहे थे और राणा मौजूदा समय हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। ड्रग्स माफियों के खिलाफ भी इन्होंने स्पेशल ड्राइव चलाया था जिसमें इन्हें काफी सफलता मिली थी।

    इसके अलावा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करने के लिए भी इन्होंने बेहतर काम किया। IPS अधिकारी साजू राम राणा मंडी के धवाली पंचायत के कूलका गांव के रहने वाले थे। पत्नी के अलावा इनके घर में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे दिल्ली में पढ़ते हैं।
    हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 


    हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather