Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर : खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 3 JCB और 5 टिप्पर पकड़े

खन्नी में पुलिस की कार्रवाई

ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना नूरपुर के तहत खन्नी में अवैध खनन करते 3 जेसीबी (JCB) और 5 टिप्पर पकड़े हैं। पुलिस ने
इनके अवैध खनन अधिनियम के अधीन चालान किए गए।

आज का राशिफल : 3 अप्रैल बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें

 

अवैध खनन में शामिल जेसीबी के संचालकों से कुल 2 लाख 50 हजार रुपए और टिप्पर संचालकों से 75 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

बता दें कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा साल 2024 में खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 अप्रैल 2024 तक खनन माफिया के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए हैं। मामलों में 1 वाहन पुलिस द्वारा जब्त किया है।

ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद

 

इसके अलावा साल 2024 में 3 अप्रैल तक अवैध खनन अधिनियम के 217 चालान किए गए हैं। अवैध खनन में शामिल 15 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। कुल 25 लाख 70 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

 

शिमला : व्यक्ति ने मंदिर में लगाई आग, लोगों ने पीट-पीट कर ले ली जान

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में हुई सुनवाई, 22 अप्रैल से होगी बहस 

चिंतपूर्णी : मां को मोक्ष प्राप्ति के लिए 70 किलोमीटर पैदल चली बेटी आस्था अग्निहोत्री 

मंडी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक : कंगना की मौजूदगी से रूठे वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे
HRTC लग्जरी बसों में किराया बढ़ोतरी को लेकर अपडेट- सच आया सामने

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

नूरपुर : गंगथ के चिट्टा तस्कर सोनू की 58 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से जब्ती आदेश पर लगी मुहर

नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत एक चिट्टा तस्कर की 58 लाख रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति जब्त करने पर मुहर लग गई है। सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) नई दिल्ली से 2 जनवरी 2024 को लिखित आदेश प्राप्त हो गए हैं। मामला वर्ष 2023 का है।

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

बता दें कि नूरपुर पुलिस जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत 16 मार्च 2023 को पुलिस थाना इंदौरा के तहत एसडीएम ऑफिस के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर HP-12J-7996 में सवार अमन कुमार पुत्र चंदन सिंह और एक नाबालिग के कब्जे से 260 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का यू टर्न, नहीं होंगे शामिल

 

आरोपियों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि बरामद चिट्टे की सप्लाई सोनू पुत्र श्याम लाल को दी जानी थी। मामले में सोनू को भी 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने चिट्टा मांगा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी कपूरथला पंजाब से खरीदा था।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

पुलिस ने 18 मार्च 2023 को उपरोक्त मांगा सिंह के किराए के मकान मोहल्ला चंदन नगर जिला जालंधर पंजाब में दबिश दी। पुलिस को मौके पर आरोपी के पास से 9 किलो 514 ग्राम चूरा पोस्ट (भुक्की) और 2,23,000 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुंदरनगर, मंडी और ऊना में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड, शीतलहर चली

 

जिला पुलिस नूरपुर ने मामले में आरोपियों की संपत्ति की वित्तिय जांच नियमानुसार अमल में लाई गई। आरोपी सोनू पुत्र श्याम लाल निवासी गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की 58 लाख 44 हजार 818 मूल्य की चल व अचल संपत्ति को जब्त करके आगामी आदेशों के लिए सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली को आवेदन किया। जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के 2 जनवरी, 2024 के आदेश में उपरोक्त संपत्ति के जब्त संबंधी आदेश की पुष्टि की है।

कांगड़ा : सर्दी का सितम, कार पर जमा कोहरा, मानो गिरी हो बर्फ-देखें वीडियो

 

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर : छन्नी में पुलिस की रेड, चिट्टा बरामद-जीजा और साली गिरफ्तार

रिहाइशी मकान से पकड़ा नशे का सामान
नूरपुर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई जारी है। अब पुलिस ने रिहायशी मकान में दबिश देकर एक घर से चिट्टा बरामद किया है। मामले में जीजा और साली को गिरफ्तार किया गया है।
इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान
बता दें कि नूरपुर पुलिस जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत 6 नवंबर 2023 को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई अमल में लाई गई।
इसके अंतर्गत पूजा देवी पत्नी रमन कुमार व उसके जीजा चंचल पुत्र राज कुमार के रिहाइशी मकान छन्नी में रेड करके 26.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू

डमटाल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया है और दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मिनट में साफ, चमत्कारिक सफाई प्रक्रिया की हुई शुरूआत

बता दें कि पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। सूचना पर डमटाल में जेके इंटरनेशनल होटल एंड रेस्टोरेंट पर रेड की गई।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

 

इस दौरान देह व्यापार के धंधे में शामिल उपरोक्त होटल के मालिक जनक राज पुत्र दौलत राम निवासी छन्नी के कब्जे से दो महिलाओं को छुड़वाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

गौरतलब है कि पुलिस जिला नूरपुर ने देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष 1 अक्टूबर 2023 तक चार मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवैध कार्य में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के कब्जे से 6 महिलाओं को छुड़वाया गया है।

इसके अलावा अवैध व्यापार में शामिल संबंधित होटलों के लाइसेंस रद्द करने के लिए भी संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा चुका है।

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

गंगथ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दबोचे

ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस ने वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गंगथ में एक ट्रक से 478 टीन बिरोजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस टीम गंगथ में नाकाबंदी पर थी। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजा के 478 टीन बरामद किए हैं। बिरोजा होशियारपुर पंजाब ले जाया जा रहा था।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

मामले में पुलिस ने मेहर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी नागिन बरली तहसील पधर मंडी, भूपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी पंजाब को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

गौरतलब है कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 में 1 अक्टूबर 2023 तक वन अधिनियम के अधीन कुल 6 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

इस अवैध कार्य में शामिल 7 वाहनों को जब्त किया गया है और आरोपियों से कुल 22 लाख 87 हजार 100 रुपए की वन संपदा को बरामद किया जा चुका है।

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर : सत्संग में गई महिला के घर हुई थी चोरी, मुकेरियां निवासी तीन लोग धरे

इंदौरा पुलिस स्टेशन के तहत का है मामला

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत इंदौरा में चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में जिला होशियारपुर पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। साथ ही इंदौरा में 90 हजार के गहने और नगदी मामले के अलावा 10 लाख संपत्ति चोरी में भी आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है।

किन्रौर : निगुलसरी में चट्टानों को काट कर NH-05 बहाल करने की कवायद जारी

बता दें कि 20 अगस्त 2023 को कांता देवी 60 पत्नी स्वर्गीय प्रीतम सिंह निवासी सुरड़वा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने इंदौरा थाना में घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।  शिकायत में बताया गया था कि 19 अगस्त को समय करीब 1 बजे वह घघवां में सत्संग सुनने के लिए गई थीं।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, वन मित्र की तैनाती को मिल सकती है मंजूरी 

 

शाम के समय करीब पांच बजे घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और लॉक टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गईं तो ट्रंक से  सोने की दो अंगूठियां, सोने की दो बालियां, एक सोने का हार, चांदी की दो जोड़ी पायलें गायब थीं और 10 हजार रुपए की नगदी भी चोरी हुई थी।

हिमाचल : भुंतर में 5.15 ग्राम MDM और 14.57 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक 

 

कुल कीमत 90 हजार रुपए की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टेशन इंदौरा में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस थाना इंदौरा एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में मुख्य आरक्षी देवेंद्र, मोंटी गुलेरिया, आरक्षी रमन और रजनीश भी शामिल थे।

जांच में नूरपुर पुलिस जिला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों कुलविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी जलाला मुकेरियां होशियारपुर, विल्सन पुत्र सतपाल गांद अटाल गढ़ तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर और पंकज पुत्र करतार सिंह निवासी फतुबाग मुकेरियां होशियारपुर को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर : छत पर खेल रहा था सात साल का मासूम, अचानक फिसला पैर और …

 

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ के सामने आया कि पुलिस थाना इंदौरा के तहत एक अन्य पंजीकृत मामले में, जिसमें 10 लाख की संपत्ति की चोरी हुई थी में ये शामिल रहे हैं।

आरोपियों के पास से चोरी हुए 90 हजार कीमत के सामान में 50 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है। इसमें दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी चांदी की पायलें बरामद की हैं।

हिमाचल : वन विकास निगम के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता और बोनस

 

गौरतलब है कि पंकज पर मुकेरियां, पठानकोट और तलवाड़ा में चार, कुलविंदर सिंह पर पुलिस स्टेशन मुकेरियां में तीन और विल्सन पर मुकेरियां में दो मामले दर्ज हैं। यह मामले चोरी, डकैती के इरादे से एकत्रित होने, एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत दर्ज किए हैं।

किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-05 अभी भी बंद, NH 505 खुला 

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

कालका-शिमला रेलवे हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप

डमटाल पुलिस की सतर्कता से पहले की धरा आरोपी

डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत डमटाल में पकड़ी शराब की खेप सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर पठानकोट से नूरपुर पहुंचाई जानी थी। पर डमटाल पुलिस की सतर्कता से यह पहले की पकड़ी गई। इस मामले में पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

बता दें कि 25 जुलाई की रात्रि को पुलिस जिला नूरपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना डमटाल में एक गुप्त सूचना मिली कि एक अंतरराज्यीय शराब गिरोह द्वारा शराब की एक बड़ी खेप नूरपुर में पहुंचाई जाएगी। इस सूचना पर भदरौआ टोल टैक्स बैरियर पर पुलिस द्वारा नाका लगाया गया। चेकिंग के दौरान 1005 पेटी अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

 

इसमें अंग्रेजी शराब ब्रांड ऑल सीजन की 233 पेटी, मैकडॉवेल की 532 पेटी और रॉयल चैलेंज की 240 पेटी थीं। साथ ही नगर राशि 65 हजार रुपए एक मल्टी एक्सल सीमेंट मिक्सर ट्रेलर नंबर RJ-52GA-1710 से बरामद की है। यह खेप पठानकोट से लाई जा रही थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

जांच के दौरान मामले में पुलिस ने स्वरूप सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय महिंद्र सिंह निवासी लाहरु तहसील जवाली जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति दिल्ली पुलिस का एक पूर्व सहायक उप निरीक्षक था, जिसे भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के कारण वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया था। मामले की आगामी जांच जारी है।

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी

पठानकोट से लेकर आ रहा था खेप, डमटाल में धरा

ऋषि महाजन/डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर (कांगड़ा) के तहत डमटाल में सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से शराब पकड़े जाने के मामले का आरोपी दिल्ली पुलिस में एएसआई रह चुका है। भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा होने के बाद उसे दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में अंतरराज्यीय शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। 25 जुलाई 2023 की रात को पुलिस स्टेशन डमटाल के तहत बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय शराब की तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और भदरोआ टोल टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया। नाके के दौरान एक सीमेंट मिक्सर ट्रेलर (RJ52GA1710) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रेलर रोकते ही मौके से फरार हो गया। वहीं, एक व्यक्ति ट्रेलर में बैठा था।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

तलाशी लेने पर ट्रेलर से करीब 1000 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब पठानकोट से लाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने स्वरूप सिंह निवासी जवाली कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि आरोपी स्वरूप सिंह दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर नौकरी कर चुका है। वह 2016 में दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत 2019 में उसे चार साल की सजा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने स्वरूप सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डीजीपी संजय कुंडू बोले- 11 माह में पुलिस जिला नूरपुर ने किया अच्छा काम

नशे की तस्करी और अवैध खनन पर कसा शिकंजा

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू शनिवार को नूरपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस जिला नूरपुर एसपी ऑफिस और पुलिस लाइन के लिए जमीन देखी। नूरपुर में मीडिया से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि जसूर एग्रो इंडस्ट्रीज में एसपी ऑफिस के लिए जमीन देखी है। एग्रो इंडस्ट्रीज को भी इसमें कोई आपत्ति नहीं है। जल्द ही जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर हो जाएगी।

हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

पुलिस लाइन के लिए रैहन और राजा का तालाब में जमीन देखी। पर यह जमीन एसपी ऑफिस से काफी दूर है। कर्मचारी को आने-जाने में दिक्कत हो जाएगी। हमारी प्राथमिकता है कि पुलिस लाइन की जमीन एसपी ऑफिस से पांच किलोमीटर दायरे में हो। इसके लिए नागनी में जमीन देखी गई है। इसका जल्द ही एफसीए केस बनाकर भेजा जाएगा।

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, तीन की गई जान

 

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र होने के चलते नूरपुर को पुलिस जिला का दर्जा दिया गया है। पुलिस जिला नूरपुर 26 अगस्त 2022 को बना था। 11 माह में पुलिस जिला नूरपुर ने अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि करीब 11 माह में एनडीपीएस के 115 मामले दर्ज हुए हैं और करीब चार किलो चिट्टा बरामद किया है। साथ ही 1 करोड़ 21 लाख 12 हजार 420 का कैश सीज किया है।

नूरपुर बीएसएफ जवान मामला : 40 से 45 लाख कर्ज, ऑनलाइन गेम की लत ने किया बर्बाद

 

जब नूरपुर कांगड़ा एसपी ऑफिस के अधीन था तो 82 केस और 454 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। पैसों की जब्ती 4 करोड़ 57 लाख थी। संजय कुंडू ने कहा कि सीमावर्ती जिला है। पंजाब बॉर्डर के साथ लगता है। पहले भी आतंकी वारदात हुई हैं। आतंकी हिमाचल में न घुस सकें और चिट्टे की तस्करी पर अंकुश लगे इसके चलते नूरपुर पुलिस जिला बनाया गया था।

सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

 

नूरपुर पुलिस जिला बनने पर अवैध खनन पर भी शिकंजा कसा है। करीब 11 माह की अवधि में 797 चालान किए हैं और 94 लाख 26 हजार जुर्माना वसूला गया है। कांगड़ा के अधीन होते 426 चालान और 17 लाख फाइन था। नूरपुर पुलिस जिला से पांच एनडीपीएस के केस 9.87 करोड़ संपत्ति सीज के लिए वित्त मंत्रालय भेजे गए हैं।

HPBose ने DElEd CET-2023 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

 

इनमें से 3 करोड़ रुपए की पुष्टि हो गई है और उन्हें पक्के तौर पर सीज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक कैश सीज नूरपुर पुलिस जिला में हुआ है। करीब दो करोड़ की राशि जब्त की है, जोकि ट्रेजरी में जमा है। जिसे लेने के लिए भी कोई नहीं आया है।

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ