Categories
Top News KHAS KHABAR National News

LIVE : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत, 136 सीटों पर जीत

बहुमत के लिए 113 सीटों की थी जरूरत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 224 सीटों में से 136 पर जीत दर्ज की है। बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत थी। भाजपा 65 सीटें ही जीत सकी है।

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई

 

19 सीट जेडीएस (Janata Dal Secular) के खाते में गई हैं। वहीं, 2 पर आजाद जीते हैं।  एक-एक सीट पर अन्य दलों को प्रत्याशी ने जीती है।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं, जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस (JDS) के बीच संघर्ष था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को खत्म हो गया था। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह मतदान फीसद कर्नाटक के चुनावी इतिहास में अब तक सबसे अधिक है। शनिवार को मतों की गिनती हुई।

अगर 2018 की बात करें तो भाजपा को 104 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने 80 सीटें जीती थीं। जेडीएस 37 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें मिली थी।

वहीं, हिमाचल के शिमला में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कर्नाटक के नेताओं, कार्यकर्ताओं को जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *