Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप

डमटाल पुलिस की सतर्कता से पहले की धरा आरोपी

डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत डमटाल में पकड़ी शराब की खेप सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर पठानकोट से नूरपुर पहुंचाई जानी थी। पर डमटाल पुलिस की सतर्कता से यह पहले की पकड़ी गई। इस मामले में पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

बता दें कि 25 जुलाई की रात्रि को पुलिस जिला नूरपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना डमटाल में एक गुप्त सूचना मिली कि एक अंतरराज्यीय शराब गिरोह द्वारा शराब की एक बड़ी खेप नूरपुर में पहुंचाई जाएगी। इस सूचना पर भदरौआ टोल टैक्स बैरियर पर पुलिस द्वारा नाका लगाया गया। चेकिंग के दौरान 1005 पेटी अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

 

इसमें अंग्रेजी शराब ब्रांड ऑल सीजन की 233 पेटी, मैकडॉवेल की 532 पेटी और रॉयल चैलेंज की 240 पेटी थीं। साथ ही नगर राशि 65 हजार रुपए एक मल्टी एक्सल सीमेंट मिक्सर ट्रेलर नंबर RJ-52GA-1710 से बरामद की है। यह खेप पठानकोट से लाई जा रही थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

जांच के दौरान मामले में पुलिस ने स्वरूप सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय महिंद्र सिंह निवासी लाहरु तहसील जवाली जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति दिल्ली पुलिस का एक पूर्व सहायक उप निरीक्षक था, जिसे भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के कारण वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया था। मामले की आगामी जांच जारी है।

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *