Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

गंगथ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दबोचे

ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस ने वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गंगथ में एक ट्रक से 478 टीन बिरोजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस टीम गंगथ में नाकाबंदी पर थी। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजा के 478 टीन बरामद किए हैं। बिरोजा होशियारपुर पंजाब ले जाया जा रहा था।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

मामले में पुलिस ने मेहर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी नागिन बरली तहसील पधर मंडी, भूपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी पंजाब को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

गौरतलब है कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 में 1 अक्टूबर 2023 तक वन अधिनियम के अधीन कुल 6 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

इस अवैध कार्य में शामिल 7 वाहनों को जब्त किया गया है और आरोपियों से कुल 22 लाख 87 हजार 100 रुपए की वन संपदा को बरामद किया जा चुका है।

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ