ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत डमटाल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक महिला को छुड़ाया है।
बता दें कि पुलिस स्टेशन डमटाल की टीम को एके ढाबा एंड गेस्ट हाउस में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने होटल पर रेड की।
हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में
होटल के संचालक अश्वनी कुमार पुत्र प्रथमन साहु और पिंटु के कब्जे से एक महिला को छुड़ाया। पुलिस स्टेशन डमटाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने की है।
HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पुलिस जिला नूरपुर के तहत देह व्यापार से संबंधित 5 मामले दर्ज हुए हैं।
इन मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 7 महिलाओं को छुड़वाया गया है। धंधे में संलिप्त दो होटलों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
शीतकालीन सत्र : रोजगार के मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वॉकआउट
कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार