Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kullu State News

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

कांग्रेस महासचिव ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

कुल्लू। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

SMC अध्यापकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा : नियमित पॉलिसी न बनाई तो सड़कों पर उतरेंगे

मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

 

राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है, इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुल कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश की मदद करते हुए यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की।

मरम्मत और VVIP मूवमेंट के चलते कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग 2 बजे तक बंद 

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में बागवानों और किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है और केंद्र सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में सेब के दाम घटाए हैं, जिससे सेब बागवानों को घाटा हो रहा है।

यही नहीं केंद्र सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी को भी कम कर दिया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आपदा में पहले ही हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए।

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भी वह रात्रि भोज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उनसे राज्य में बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज स्वयं आपदा से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखा है और इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

हिमाचल : मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

उन्होंने कहा कि 10 अगस्त, 2023 तक राज्य सरकार ने आपदा के कारण 8000 करोड़ रुपये के दावे केंद्र सरकार को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है तथा केंद्र सरकार को राज्य की खुल कर मदद करनी चाहिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर पर टैक्स लगाने को लेकर भड़की पंजाब टैक्सी यूनियन

इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा और सभी उपायुक्तों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ और रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

 

 

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *