Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

236 दुकानें 1668 गौशालाएं और 101 लेबर शेड व पुल ध्वस्त

शिमला। हिमाचल में इस बार मानसून कहर बनकर बरस रहा है। इससे जान व माल का रिकॉर्ड नुकसान हो चुका है। चिंता इस बात की है कि अगले कुछ दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक भारी बारिश से जान और माल दोनों को रिकॉर्ड नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक फ्लैश फ्लड व लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 168 लोगों की जान जा चुकी है।

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

 

प्रदेश में 5361 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। प्रदेश में 669 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 5491 घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। 236 दुकानें 1668 गौशालाएं और 101 लेबर शेड व पुल ध्वस्त हुए हैं। इससे हजारों लोग बेघर हुए हैं।

भारी बारिश के कारण आई आपदा की वजह से 566 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे प्रदेशवासियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। चिंता इस बात की है कि प्रदेश में आगे भी मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। बार-बार हो रही बारिश सड़कों की बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती है।

इसे देखते हुए जनता को सावधानी बरतने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व उफनते नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि, 29 जुलाई से प्रदेश में मानसून की बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *