Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

नूरपुर : गंगथ के चिट्टा तस्कर सोनू की 58 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से जब्ती आदेश पर लगी मुहर

नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत एक चिट्टा तस्कर की 58 लाख रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति जब्त करने पर मुहर लग गई है। सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) नई दिल्ली से 2 जनवरी 2024 को लिखित आदेश प्राप्त हो गए हैं। मामला वर्ष 2023 का है।

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

बता दें कि नूरपुर पुलिस जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत 16 मार्च 2023 को पुलिस थाना इंदौरा के तहत एसडीएम ऑफिस के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर HP-12J-7996 में सवार अमन कुमार पुत्र चंदन सिंह और एक नाबालिग के कब्जे से 260 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का यू टर्न, नहीं होंगे शामिल

 

आरोपियों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि बरामद चिट्टे की सप्लाई सोनू पुत्र श्याम लाल को दी जानी थी। मामले में सोनू को भी 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने चिट्टा मांगा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी कपूरथला पंजाब से खरीदा था।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

पुलिस ने 18 मार्च 2023 को उपरोक्त मांगा सिंह के किराए के मकान मोहल्ला चंदन नगर जिला जालंधर पंजाब में दबिश दी। पुलिस को मौके पर आरोपी के पास से 9 किलो 514 ग्राम चूरा पोस्ट (भुक्की) और 2,23,000 रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुंदरनगर, मंडी और ऊना में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड, शीतलहर चली

 

जिला पुलिस नूरपुर ने मामले में आरोपियों की संपत्ति की वित्तिय जांच नियमानुसार अमल में लाई गई। आरोपी सोनू पुत्र श्याम लाल निवासी गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की 58 लाख 44 हजार 818 मूल्य की चल व अचल संपत्ति को जब्त करके आगामी आदेशों के लिए सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली को आवेदन किया। जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के 2 जनवरी, 2024 के आदेश में उपरोक्त संपत्ति के जब्त संबंधी आदेश की पुष्टि की है।

कांगड़ा : सर्दी का सितम, कार पर जमा कोहरा, मानो गिरी हो बर्फ-देखें वीडियो

 

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

गंगथ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दबोचे

ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस ने वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गंगथ में एक ट्रक से 478 टीन बिरोजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस टीम गंगथ में नाकाबंदी पर थी। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजा के 478 टीन बरामद किए हैं। बिरोजा होशियारपुर पंजाब ले जाया जा रहा था।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

मामले में पुलिस ने मेहर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी नागिन बरली तहसील पधर मंडी, भूपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी पंजाब को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

गौरतलब है कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 में 1 अक्टूबर 2023 तक वन अधिनियम के अधीन कुल 6 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

इस अवैध कार्य में शामिल 7 वाहनों को जब्त किया गया है और आरोपियों से कुल 22 लाख 87 हजार 100 रुपए की वन संपदा को बरामद किया जा चुका है।

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के जवाली और गंगथ क्षेत्र में तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में दो हादसे हुए हैं और दोनों की हादसों का कारण तेज रफ्तारी है। पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना जवाली के तहत एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई है। साथ ही गाड़ी में सवार पत्नी घायल है। बता दें कि अशोक कुमार पुत्र साधु राम निवासी गांव पंगोली डाकघर लाड़थ, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे।

सीएम सुक्खू बोले- 8,468 करोड़ की 29 परियोजनाओं से 12,584 युवाओं को मिलेगा रोजगार

मैरा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर HP39-5999 तेज रफ्तारी से पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक अशोक कुमार की मृत्यु हो गई है तथा पत्नी को चोटें आई हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तारी और लापरवाही के वाहन चलाना पाया गया है। इस संदर्भ में धारा 279,337,304-A के तहत मामला दर्ज किया है।

कांगड़ा : मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर किनारे मिला युवती का शव, जांच जारी

 

वहीं, पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गंगथ में जीप और बाइक की टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार जीप नंबर HP 54 B 8285 को रविंद्र कुमार पुत्र देस राज निवासी गांव वसुकाड़ा, डाकघर मैरा, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा चला रहा था।

धर्मशाला : कैंपस इंटरव्यू में 77 आवेदकों ने लिया भाग-36 दूसरे चरण में पहुंचे

साथ ही बाइक नंबर HP38C-2774 को अमित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव करियाल, डाकघर रप्पड़, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा चला रहा था। गंगथ में जीप और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों ही तेज रफ्तारी में थे। पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। ewn24 new choice of himachal वाहन चालकों से आह्वान करता है कि तेज रफ्तारी में वाहन न चलाएं।

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज

 

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

 

हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ