Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी

पठानकोट से लेकर आ रहा था खेप, डमटाल में धरा

ऋषि महाजन/डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर (कांगड़ा) के तहत डमटाल में सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से शराब पकड़े जाने के मामले का आरोपी दिल्ली पुलिस में एएसआई रह चुका है। भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा होने के बाद उसे दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में अंतरराज्यीय शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। 25 जुलाई 2023 की रात को पुलिस स्टेशन डमटाल के तहत बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय शराब की तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और भदरोआ टोल टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया। नाके के दौरान एक सीमेंट मिक्सर ट्रेलर (RJ52GA1710) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रेलर रोकते ही मौके से फरार हो गया। वहीं, एक व्यक्ति ट्रेलर में बैठा था।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

तलाशी लेने पर ट्रेलर से करीब 1000 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब पठानकोट से लाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने स्वरूप सिंह निवासी जवाली कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि आरोपी स्वरूप सिंह दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर नौकरी कर चुका है। वह 2016 में दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत 2019 में उसे चार साल की सजा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने स्वरूप सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ