Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी

पठानकोट से लेकर आ रहा था खेप, डमटाल में धरा

ऋषि महाजन/डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर (कांगड़ा) के तहत डमटाल में सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से शराब पकड़े जाने के मामले का आरोपी दिल्ली पुलिस में एएसआई रह चुका है। भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा होने के बाद उसे दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में अंतरराज्यीय शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। 25 जुलाई 2023 की रात को पुलिस स्टेशन डमटाल के तहत बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय शराब की तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और भदरोआ टोल टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया। नाके के दौरान एक सीमेंट मिक्सर ट्रेलर (RJ52GA1710) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रेलर रोकते ही मौके से फरार हो गया। वहीं, एक व्यक्ति ट्रेलर में बैठा था।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

तलाशी लेने पर ट्रेलर से करीब 1000 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब पठानकोट से लाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने स्वरूप सिंह निवासी जवाली कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि आरोपी स्वरूप सिंह दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर नौकरी कर चुका है। वह 2016 में दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत 2019 में उसे चार साल की सजा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने स्वरूप सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News National News Crime State News

श्रद्धा हत्याकांड: आज नहीं होगा आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट, जाने कारण

पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट से ली जाएगी अनुमति

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट नहीं होगा। नार्को टेस्ट से पहले आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इसके लिए भी कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 10 दिन में पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होगी।

बता दें कि मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज नार्को टेस्ट होना था। हालांकि, आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने का गुनाह तो कबूल कर लिया है पर सबूत के नाम पर बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। इसलिए पुलिस का सारा फोक्स अब श्रद्धा के शरीर के बचे टुकड़े ढूंढने के साथ सबूत जुटाने पर है, ताकि आरोपी को सजा मिल सके और श्रद्धा को इंसाफ।

श्रद्धा हत्याकांड : पुलिस के हाथ लगी मानव खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा, हड्डियां भी बरामद

अब तक की जांच में आफताब बार-बार बयान बदल रहा। उसके बार-बार बयान बदलने से जांच की दिशा भटक रही है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने नार्कों टेस्ट की मांग की थी। पुलिस की दलील सुनने के बाद साकेत कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट करवाने की अनुमति दी। इसमें आरोपी की सहमति भी जरूरी होती है। आरोपी ने भी नार्को टेस्ट करवाने की सहमति दे दी है। पुलिस हत्या करने, लड़ाई की वजह, हत्या कैसे की, योजना कब बनाई, शव काटने के लिए प्रयोग आरी, शरीर के बाकी टुकड़े कहां हैं आदि 50 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। पुलिस सिलसिलेवार घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। पर नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट जरूरी होता है और इसकी भी अनुमति कोर्ट से लेनी पड़ती है। पुलिस ने नार्को टेस्ट की अनुमति तो ली है। पर पॉलीग्राफ टेस्ट की नहीं।

शिमला रिज पर आकर्षण बना चंबा रुमाल, कितने में बिक रहा-जानिए

नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होना था। टेस्ट रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब करेगी। अस्पताल सारी सुविधाएं होती हैं, अगर टेस्ट के दौरान कुछ इमरजेंसी आती है तो आरोपी को अस्पताल में समय पर इलाज मिल सकता है, इसके चलते अस्पताल में ही यह टेस्ट किया जाता है। टेस्ट के दौरान पुलिस के अधिकारी, फोरेंसिक साइंस लैब की टीम मौजूद रहेगी। फोरेंसिक साइंस लैब इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेगी।

सावधान ! ठंड से बचने को जलाते हैं अंगीठी तो इन बातों का रखें ध्यान

नार्को टेस्ट कैसे किया जाएगा। हम आपको बताते हैं। इंजेक्शन में साइकोएक्टिव दवा ‘ट्रूथ ड्रग’ मिलाई जाती है। इसमें सोडियम पेंटोथल नाम का केमिकल होता है। इससे आरोपी कुछ मिनट से लेकर लंबे समय के लिए बेहोशी में चला जाता है। इसके बाद आधी बेहोशी की हालत में सच बोलता जाता है। नार्को टेस्ट से पहले आरोपी की मेडिकल जांच भी होती है। इससे यह पता चलता है कि आरोपी को कोई बड़ी बीमारी तो नहीं है। अगर आरोपी को मनोवैज्ञानिक, ऑर्गन से जुड़ी या कैंसर जैसी कोई बीमारी है तो नार्को टेस्ट नहीं किया जाता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें