Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur

सिरमौर : होनहार बेटी का जोरदार स्वागत, नेहरटी भगोट की पहली असिस्टेंट प्रोफेसर बनी

बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित

राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह में असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) बनीं कविता चौहान का धूमधाम से स्वागत किया गया।

जबर सिंह व पुष्पा देवी की पुत्री कविता चौहान ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को जब कविता अब गांव पहुंचीं तो पूरा गांव उनके स्वागत के लिए वहां पर मौजूद रहा। फूल मालाओं के साथ कविता का स्वागत किया गया।

हिमाचल के बागवानों की बल्ले-बल्ले, विदेशी सेब की टेंशन खत्म, केंद्र का बड़ा फैसला

पूरी पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जिसने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कविता चौहान की प्रारंभिक शिक्षा उलख कतोगा व हाई स्कूल सनौरा से हुई है। 12वीं उन्होंने राजगढ़ स्कूल से की और बीएससी डिग्री सोलन कॉलेज से की।

कविता ने एमएससी (केमिस्ट्री) एचपीयू से की है और वर्तमान में वह केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं। कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित हैं। इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, पंचायत व पझौता क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

कांगड़ा : दो बाइक की टक्कर में भाई ने तोड़ा दम, बहन घायल

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल, 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) के 37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पहली दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 12 अप्रैल को घोषित किया गया था।

इसमें कविता सहित 108 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया था। 26 अप्रैल से पहली मई तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया। इसका आयोग ने बुधवार (3 मई) को रिजल्ट घोषित किया। इसमें आयोग ने कविता चौहान सहित 30 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। अब विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग

Breaking : CUET PG के लिए फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, करें आवेदन

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शहीद प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पहले पांवटा साहिब पहुंची, जहां गोविंद घाट बैरियर पर सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

इसके बाद उनके देह को पैतृक गांव शिलाई लाया गया। पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची तो चारों ओर शहीद प्रमोद नेगी अमर रहे के नारे गूंज उठे। बेटे की पार्थिक देह देखकर माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। हजारों लोग नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं।

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां… जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो वे होश खो बैठे। प्रमोद की शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शादी के बाद ही छोटे बेटे की शादी का नंबर आना था, लेकिन इससे पहले प्रमोद देश पर कुर्बान हो गया। प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आए थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर आने वाले थे। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। वह घर आते इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

सभी रैंक के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू। राजौरी जम्मू-कश्मीर के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद बहादुर पांच जवानों को सेना ने जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके लिए पवित्र पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी रैंक के अधिकारियों ने हवलदार नीलम सिंह, नायक अरविंद कुमार, लांस नायक एनके रावत, प्रमोद नेगी और एस छेत्री के बलिदान को सैल्यूट किया। इसके बाद शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कीं।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में हिमाचल के दो जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में हिमाचल के सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

 

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में तैनात थे और कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मारुंह गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

कल घर पहुंचेगी शहीद जवानों की पार्थिव देह

कांगड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आज (शुक्रवार) आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के दो जवान शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी के बलिदान पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के सभी जवानों के बलिदान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।

प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया
भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना – मरहून, तहसील – पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम – शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Sirmaur State News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के दो जवानों सहित 5 शहीद

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं, एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पांच जवानों में हिमाचल प्रदेश के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

वहीं, सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।

प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया
भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना – मरहून, तहसील – पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम – शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

राजगढ़/कांगड़ा। सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की किसान की बेटी कविता चौहान और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं साक्षी मेहता और आदिका असिस्टेंट प्रोफेसर बनी हैं। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह की कविता चौहान का असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) के लिए चयन हुआ है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

कविता चौहान वर्तमान में एचपीयू से केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं। कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। पूरी नेहरटी भगोट पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

वहीं, हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की दो छात्राओं का असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद के लिए चयन हुआ है। इसमें आदिका पुत्री अजय मोहन शर्मा और साक्षी मेहता पुत्री नरेदर सिंह का शामिल हैं। आदिका और साक्षी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) और केमिस्ट्री के 37-37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 3 मई को हिमाचल लोक सेवा आयोग ने दोनों पोस्टों के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया है।

EWN24 NEWS Choice of Himachal कविता चौहान, साक्षी मेहता और आदिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

एचपीयू शिमला से कर रही हैं पीएचडी

राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह की कविता चौहान ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) बनीं हैं। जबर सिंह व पुष्पा देवी की पुत्री कविता चौहान ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

कविता चौहान की प्रारंभिक शिक्षा उलख कतोगा व हाई स्कूल सनौरा से हुई है। 12वीं उन्होंने राजगढ़ स्कूल से की और बीएससी डिग्री सोलन कॉलेज से की। कविता ने एमएससी (केमिस्ट्री) एचपीयू से की है और वर्तमान में वह केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं।

हिमाचल: 8वीं, मैट्रिक पास हों या बीटेक-एमबीए, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां- न गवाएं मौका

कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित हैं। इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, पंचायत व पझौता क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

पूरी पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जिसने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कविता चौहान के पिता जबर सिंह ने बताया कि कविता का घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) के 37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पहली दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 12 अप्रैल को घोषित किया गया था।

इसमें कविता सहित 108 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया था। 26 अप्रैल से पहली मई तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया। इसका आयोग ने बुधवार (3 मई) को रिजल्ट घोषित किया। इसमें आयोग ने कविता चौहान सहित 30 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। अब विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

HPBOSE ने JBT TET का शेड्यूल नहीं किया जारी-जानें कारण
हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर में पुल धराशाही, खड्ड में गिरा ट्राला – चालक घायल

नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला में पुल टूटने का मामला आया है। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल और हरिपुरधार तहसील को जिला मुख्यालय नाहन से जोड़ने वाला दनोई पुल टूटा है।

ज्वालाजी : डीडीएम नाबार्ड ने किया स्वयं सहायता समूहों का अवलोकन 

नाहन से संगड़ाह और हरिपुरधार आने वाले यात्री जरग, खुड द्राबिल, कोटी धीमान सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। इससे लोगों को करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा।

बता दें कि जब पुल टूटा तो एक ओवरलोड ट्राला गुजरा रहा था। पुल टूटने से ट्राला जोगर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्राला चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती कराया गया। चालक जयप्रकाश (38) सैनधार क्षेत्र के भरायण का रहने वाला है।

शिमला : तीसरी मंजिल से गिरी बंदरों के हमले से डरी युवती, गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात

बोले- महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल

शिमला। हिमाचल के शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सिरमौर जिला के सराहां में सेनेटरी नैपकिन प्लांट महिलाओं के लिए मददगार बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्य की सराहना की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने ट्वीट कर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे संसदीय क्षेत्र के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट महिलाओं के लिए बना मददगार।”

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

प्रधानमंत्री मोदी ने सुरेश कश्यप के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शिमला का यह सेनेटरी नैपकिन प्लांट महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। बहुत खुशी की बात है कि यह उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार का भी साधन बना है।’

पीएम मोदी ने कहा कि बेहद खुशी का विषय है कि ये महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ रोजगार का भी साधन बनेगा। महिला सशक्तिकरण को लेकर यह स्थापित किया है, जो महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। इसमें महिलाएं प्लांट से जुड़ी है, लेकिन जैसे-जैसे कदम बढ़ेगा तो स्थानीय स्तर पर भी अन्य महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया ‘अमृतपाल सिंह’, असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Sirmaur State News

सिरमौर : हीरो कंपनी भरेगी पद, 19,665 रुपए मिलेगा न्यूनतम वेतन

आईटीआई नाहन में होंगे कैंपस इंटरव्यू

 

नाहन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में कैंपस इंटरव्यू होंगे। 21 अप्रैल को प्रसिद्ध कंपनी हीरो द्वारा अपने हरिद्वार प्लांट में भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि कंपनी द्वारा फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड में भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम वेतन 19,665 रुपए व अन्य सुविधाओं सहित मेडिकल लाभ भी कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी 21 अप्रैल यानी कल प्रातः 10 बजे आईटीआई नाहन में अपने सभी दस्तावेजों सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें