Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 04 May,2023 5:02 pm

    सात वार्डों की मतगणना में चार पर कांग्रेस की जीत

     

    शिमला। नगर निगम शिमला की मतगणना  के पहले चरण में अब तक कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो वार्ड में जीत दर्ज कर ली है। एक सीट सीपीआईएम के खाते में आई है। भराड़ी और रुल्दूभट्टा से भाजपा ने जीत दर्ज की है। रुल्दूभट्टा से भाजपा प्रत्याशी सरोज ठाकुर ने जीत दर्ज की है। कैथू, अनाडेल, टूटू और मंज्याट वार्ड से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। समरहिल में सीपीआईएम प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
    HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री और केमिस्ट्री का रिजल्ट किया घोषित

    बता दें कि शिमला नगर निगम के चुनाव के लिए शहर के छोटा शिमला स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10 बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है। 2 मई को शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए है। हर टेबल पर तीन-तीन अधिकारी गिनती करेंगे। सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना होगी।
    असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

    पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती होगी। 5 दर्जन मतगणना कर्मियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं एजेंट मतगणना होने तक अंदर रह सकते हैं। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन लेने जाने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने भी स्ट्रांग रूम और परिसर के चारों ओर से सुरक्षा कड़ी की है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि नगर निगम शिमला के 34 वार्डों की मतगणना पांच राउंडों में पूरी होगी। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 7, दूसरे राउंड में 8 से 14, तीसरे राउंड में 15 से 21, चौथे राउंड में 22 से 28 और पांचवें और अंतिम राउंड में 29 से 34 वार्ड की मतगणना होगी। इन 34 वार्डों में करीब 149 बूथों के करीब 55,662 वोटों की गिनती होगी।
    Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather