Categories
Top News ENTERTAINMENT

मशहूर गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे, संगीत जगत में शोक की लहर

मुंबई। संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज उधास के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं।

72 वर्षीय पंकज उधास अपनी गजलों और गीतों के जरिए हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस पकंज उधास के गानों और गजलों के साथ उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हिमाचल : इस जिला में गर्मियों खुले रहेंगे स्कूल, सर्दियों में होंगी छुट्टियां

 

आज जब पंकज उधास नहीं हैं, उनके गाए गीत सबके जेहन में आ रहे हैं और उनके जरिए प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नाम फिल्म का गाना चिट्ठी आई है, आज भी लोगों के आंखें नम कर देता है।

  • ‘चिट्ठी आई है, आई है, चिट्ठी आई है’ गाना पंकज उधास का सर्वश्रेष्ठ गाना था, जिसे लोग आज तक गुनगुनाते हैं। यह गाना उनके अल्बम ‘याद’ का है, जो 1993 में रिलीज हुआ था।
  • ‘ना कजरे की धार’ गाना प्रेमियों के लिए मशहूर है। पंकज उधास का यह गाना फिल्म ‘मोहरा’ का है। फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी।
  • पंकज उधास द्वारा गाया हुआ गाना ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ फिल्म ‘एक ही मकसद’ का है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
  • ‘आज फिर तुमपे’ गाना पंकज उधास का गाया हुआ सदाबहार गीत था। इस गाने को उन्होंने अनुराधा पौडवाल के साथ मिलकर गाया था। यह 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दयावान’ का गाना है।
  • ‘और भला क्या मांगू मैं रब से’ गाना पंकज उधास ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ मिलकर गाया था।

लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके पीछे परिवार में पत्नी फरीदा उधास और दो बेटियां नायाब उधास व रिवा उधास हैं।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

 

17 मई, 1951 में एक गुजराती फैमिली में जन्मे पंकज उधास अपने पीछे भले ही करीब 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हों लेकिन उनकी पहली कमाई महज 51 रुपए थी।

पंकज उधास ने गाने की शुरुआत अपने भाई के साथ उस समय की थी, जबकि चीन और भारत के बीच युद्ध का माहौल था। ऐसे समय में जब देशभक्ति का रंग हर ओर छाया हुआ था पंकज उधास ने एक कार्यक्रम में ‘ऐ वतन के लोगों’ गाना गाकर सबको अपना फैन बना लिया। इस गाने के लिए उन्हें ईनाम के तौर पर 51 रुपये का इनाम दिया गया था और यही सिंगिंग से उनकी पहली कमाई थी।

शिमला : आधी रात को रेस्टोरेंट में घुसा शख्स, तेजधार हथियार से हमला कर ले ली युवक की जान

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और गायिकी व गजल की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया। संगीत की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले पंकज उधास को इस सेक्टर में उनके शानदार योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

उनकी पत्नी फरीदा एक एयरहोस्टेस थीं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां संगीत से जुड़ी हुई हैं। एक ओर जहां नायाब उधास ने भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया से शादी की और खुद का एक म्यूजिक बैंड चलाती हैं, वहीं दूसरी बेटी रिवा भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़ी हैं।

 

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

पुण्यतिथि पर याद किए संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर, शिमला में दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

शिमला। देश भर में आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा शिमला से विधायक हरीश जनार्था, पूर्व सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा समेत कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

NTA ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस SSC का नोटिस किया जारी-इस दिन से करें आवेदन

इस मौके पर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हम बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं। इस देश के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश संचालन के लिए संविधान के निर्माण में  उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संविधान ने देश के सभी लोगों को एक साथ और समानता के साथ आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान समाज के सभी दलित, शोषित, पिछड़े और महिलाओं समेत सभी वर्गों को एक साथ एकता और समानता के साथ आगे बढ़ाने की सीख देता है और प्रदेश की वर्तमान सरकार इन्ही मूल्यों के ऊपर काम करते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में मनाई स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल कांग्रेस आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मना रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिमाचल : 9 जिलों में दो घंटे बारिश को लेकर अलर्ट, विजिबिलिटी भी होगी कम

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भजन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। बता दें कि 23 जून, 1934 को जन्मे वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई, 2021 को हुआ। वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है।

कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग

https://youtu.be/-EEq5hoi0SM https://youtu.be/WpZLrk3xUfI

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

कांगड़ा: बैंक खातों में अवैध लेन देन केस में अब तक 11 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शहीद प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पहले पांवटा साहिब पहुंची, जहां गोविंद घाट बैरियर पर सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

इसके बाद उनके देह को पैतृक गांव शिलाई लाया गया। पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची तो चारों ओर शहीद प्रमोद नेगी अमर रहे के नारे गूंज उठे। बेटे की पार्थिक देह देखकर माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। हजारों लोग नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं।

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां… जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो वे होश खो बैठे। प्रमोद की शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शादी के बाद ही छोटे बेटे की शादी का नंबर आना था, लेकिन इससे पहले प्रमोद देश पर कुर्बान हो गया। प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आए थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर आने वाले थे। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। वह घर आते इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

सभी रैंक के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू। राजौरी जम्मू-कश्मीर के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद बहादुर पांच जवानों को सेना ने जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके लिए पवित्र पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी रैंक के अधिकारियों ने हवलदार नीलम सिंह, नायक अरविंद कुमार, लांस नायक एनके रावत, प्रमोद नेगी और एस छेत्री के बलिदान को सैल्यूट किया। इसके बाद शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कीं।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में हिमाचल के दो जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में हिमाचल के सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

 

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में तैनात थे और कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मारुंह गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में याद किए शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय, शिमला में दी श्रद्धांजलि

शिमला। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आज देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्कैंडल प्वाइंट पर स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी व नगर निगम आयुक्त सहित शहर की जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

धर्मशाला – इन बेजुबानों का क्या कसूर : भूखे-प्यासे 20 दिन ताले में बंद, देखें वीडियो

स्वतंत्रता संग्राम के मज़बूत स्तंभ, शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय ने देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। लाजपत राय ने 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वह अंग्रेजों द्वारा किए गए लाठीचार्ज में वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।

हिमाचल में डोली धरती, इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इस लाठीचार्ज में लालाजी बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और आखिरकार 17 नवंबर 1928 को इस वीर ने हमेशा के लिए आंखे मूंद ली। लाजपत राय ने उसी दौरान कह दिया था कि “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी l”

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें