Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

8 से 10 मई तक लिए जाएंगे साक्षात्कार

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में रोजगार की तलाश में भटक रहे दसवीं पास युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए कांगड़ा जिला में 8 मई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, 9 को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ और 10 मई को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे।

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16,000 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल बद्दी, परवाणू तथा चंडीगढ़ रहेगा।

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *