Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

लंज : जहां की थी पढ़ाई, उस स्कूल के पास से आखिरी बार गुजरा रोहित, छात्रों ने किया सैल्यूट

फूल बरसाकर अपने पुराने छात्र को दी श्रद्धांजलि

लंज। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर से पैर फिसलने पर खाई में गिरकर शहीद हुए जवान रोहित कुमार का वीरवार को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद जवान रोहित कुमार हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का निवासी था।

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

 

आज जब शहीद रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज स्कूल के पास से गुजरी तो छात्रों ने सैल्यूट कर शहीद जवान रोहित कुमार श्रद्धांजलि दी।

छात्रों ने ही नहीं उस स्कूल ने भी जरूर शहीद रोहित कुमार को श्रद्धांजलि दी होगी, जहां रोहित कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी और इन्हीं छात्रों की तरह कभी घर से वर्दी पहनकर और बैग लेकर सहपाठियों के साथ स्कूल पहुंचता था और मस्ती करता था।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

लंज स्कूल के छात्रों को शिक्षकों ने सड़क किनारे खड़े होकर शहीद रोहित कुमार को फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

 

रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

रोहित कुमार की शहादत से लंज खास में पसरा मातम

लंज। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना मां देख रही थी आज उसी बेटे को दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास के जवान रोहित कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मां फूट-फूटकर रो रही थी। सोचा था कि बेटे के सिर पर सहरा सजाएगी और बारात में खूब नाचेगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटा शेरवानी की जगह तिरंगे में लिपटा घर आया और मां ने बारात नहीं अंतिम विदाई के लिए बेटे को दूल्हे की तरह सजाया।

वहीं, जिन हाथों से बहन ने इतने साल राखी बांधी आज उन्ही हाथों से अपने इकलौते भाई की चिता को मुखाग्नि दी। मां-बेटी के लिए ये पल कितना दर्द भरा रहा होगा इसका एहसास कर पाना भी मुश्किल है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

अपनी मां को अच्छा जीवन दिखाने और आलीशान घर बनाने का सपना लेकर रोहित घर से निकला था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। आज रोहित की पार्थिव देह के साथ इन तीनों के सपने भी पंचतत्व में विलीन हो गए।

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

 

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

 

रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था।

अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया। शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा।

अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

 

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

 

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : अरुणाचल प्रदेश में शहीद रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन, बहन ने दी मुखाग्नि

परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लंज। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का जवान रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन हो गया। अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर देश सेवा के दौरान जान गंवाने वाले शहीद रोहित कुमार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

इस दौरान परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। युवाओं ने रानीताल से लेकर शहीद के घर तक क्षेत्र के युवाओं ने शहीदी रैली निकाली। साथ ही अंतिम धाम पर आरटी बटालियन द्वारा सलामी दी गई।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

 

 

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

 

जवान रोहित कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है। पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए रोहित कुमार वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर में भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा ने बताया कि रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

 

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम : अगले 2 दिन सताएगा घना कोहरा

 

शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा। अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

प्रशासन की तरफ से एडीसी कांगड़ा सौरभ जसल, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रत्न, सरकार की तरफ से केवल सिंह पठनिया के भाई डॉक्टर सुनीत पठनिया, पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कैप्टन वंदराल, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुरआदि शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे।

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

 

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

 

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : लंज का जवान रोहित कुमार चीन की सीमा पर शहीद, घर में पसरा मातम

ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरा

लंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का रहने वाला एक जवान रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हो गया है।

बताया जा रहा है कि जवान 24 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से जवान की मौत हो गई।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

 

रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहित के घर में मातम पसरा हुआ है।

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लंज के जवान के शहीद होने की जानकारी मिली है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

 

शहीद की पार्थिव देह कब तक पैतृक गांव पहुंचेगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सेना की ओर से सूचित किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया।

उसके भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। दो माह पहले छुट्टी काटकर अगली छुट्टी में अपना आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले सैनिक रोहित कुमार का सपना पूरा नहीं हो पाया।

 

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिमला में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार : कई पंप सूखे, कुछ में लग रही लंबी लाइनें

ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल: हिमाचल में यहां थमे HRTC बसों के पहिए, मंडी में यह आदेश जारी
हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू

 

हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट
हिमाचल : सात जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

 

मंडी : चना दाल, मुकंद बड़ी, देसी घी, नमकीन, सिरप का सैंपल फेल- 2.35 लाख जुर्माना

IGNOU : बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी
Categories
Top News KHAS KHABAR National News State News

राजौरी शहादत : कुछ दिन में थी सचिन की शादी, शुभम के लिए लड़की तलाश रहे थे मां-बाप

भारतीय सेना ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकी किए ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद जवानों में दो कैप्टन थे।

शहीद हुए अफसरों और जवानों में कैप्टन एमवी प्रांजल (मैंगलोर, कर्नाटक), कैप्टन शुभम गुप्ता (आगरा, यूपी), हवलदार अब्दुल माजिद (पुंछ, जम्मू कश्मीर), लांस नायक संजय बिष्ट (उत्तराखंड) और पैराट्रूपर सचिन लौर (अलीगढ़, यूपी ) शामिल हैं।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

देश के लिए बलिदान देने वाले इन जवानों में किसी के घर पर शादी की तैयारी चल रही थी तो कहीं मां-बाप बेटे के लिए दुल्हन तलाश रहे थे और कहीं पर कोई दुल्हन विधवा हो गई। जिन घरों में खुशियां आने वाली थी वहां अब मातम पसरा हुआ है।

कैप्टन एमवी प्रांजल

राजौरी

राजौरी में शहीद जवानों में कैप्टन एमवी प्रांजल भी शामिल हैं। कैप्टन प्रांजल 63 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले सेना के अफसर कैप्टन प्रांजल सिर्फ 28 के थे।

वे Manglore Refinery के पूर्व MD वेंकटेश के इकलौते बेटे थे। प्रांजल की शादी दो साल पहले बेंगलुरु की अदिति से हुई थी। शादी से कुछ समय पहले ही उनकी तैनाती कश्मीर में हुई थी।

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

 


कैप्टन शुभम

कैप्टन शुभम गुप्ता आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता भी राजौरी एनकाउंटर में शहीद हो गए। कैप्टन शुभम के पिता बसंत गुप्ता आगरा में डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसलर जिला अदालत में है। परिवार वाले इस साल शुभम की शादी की तैयारियों में थे।

इसी बीच शुभम के शहीद होने की खबर आ गई। शुभम के शहीद होने की खबर जैसे ही सेना की ओर से शुभम के परिजनों को दी गई तो घर में शोक की लहर दौड़ गई। शुभम की मां बेसुध हो गईं और पिता पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह
हवलदार अब्दुल माजिद

इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर के अब्दुल माजिद भी राजौरी में शहीद हुए हैं। माजिद एक पैरा कमांडो थे। उनका परिवार एलओसी पर जीरो-लाइन और सीमा बाड़ के बीच स्थित अजोट गांव में रहता है। माजिद की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

माजिद की पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, परिजनों को बेटे की शहादत पर गर्व भी है। माजिद के भाई भी जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जेकेएलआई) के सैनिक थे, जो वर्ष 2017 में पुंछ के एक इलाके में शहीद हुए थे।

हिमाचल : स्कूलों में कैसी होगी छात्रों की वर्दी, PTA की सहमति से प्रधानाचार्य करेंगे तय
लांस नायक संजय बिष्ट

आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के संजय बिष्ट की शहीद हो गए। वे 19 कुमाऊं पैरा में तैनात थे। बिष्ट रामगढ़ के हली गांव के रहने वाले थे। अभी उनकी अभी शादी नहीं हुई थी।

संजय की शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके घर में पिता दीवान सिंह, मां मंजू, बहन ममता और भाई हैं।

हिमाचल : बदलने वाले हैं मौसम के मिजाज, 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार
पैरा ट्रूपर सचिन लौर

इस मुठभेड़ में अलीगढ़ के जवान पैरा ट्रूपर सचिन लौर भी शामिल हैं। सचिन की कुछ दिन बाद ही शादी थी। सचिन के अलावा परिवार में बड़े भाई और माता-पिता हैं। सचिन की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया। सचिन के पिता किसान हैं।

बता दें कि मुठभेड़ के बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया। राजौरी में दरमसाल के बाजीमल इलाके में 36 घंटे चली इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर भी शामिल है।

इस पाकिस्तानी आतंकी ने अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसपैठ की थी। आतंकियों के साथ फायरिंग बुधवार को शुरू हुई थी।

लेकिन बुधवार रात को इलाके को चारों तरफ से घेरकर फायरिंग बंद कर दी गई थी। गुरुवार सुबह आतंकियों ने फिर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। मारे गए लश्कर कमांडर की पहचान कारी के तौर पर हुई है।

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल : बदलने वाले हैं मौसम के मिजाज, 26 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार

HPPSC : एरिया मैनेजर भर्ती को लेकर अपडेट- पढ़ें खबर
मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई

हमीरपुर : लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी- करें ऐसा 

चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद

HPbose ने टेट के चार विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी- वेबसाइट से करें डाउनलोड

मंडी : सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती, 19000 तक सैलरी

पालमपुर कारोबारी मामला : ASP रैंक का अधिकारी करेगा मामले की जांच

हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 
हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद
AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, भोरंज और नादौन में होंगे इंटरव्यू
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी
हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शहीद पुलिस जवानों के परिवार को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा, सुक्खू सरकार जल्द लाएगी योजना

हिमाचल आपदा में जान गंवाने वाले 7 पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

शिमला। पुलिस सेवाओं के दौरान देश और प्रदेश के लिए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से आज देश भर में स्मृति दिवस मनाया गया।

राजधानी शिमला के पुलिस ग्राउंड भराड़ी में भी प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा परेड का आयोजन कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पुलिस परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Breaking : HRTC कंडक्टर भर्ती का सिलेबस जारी, जानने के लिए पढ़ें खबर

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार प्रदेश के आई प्राकृतिक आपदा में पुलिस जवानों ने बेहतरीन कार्य किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में अलग भूमिका अदा करते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। इस दौरान सात जवानों की दुखद मृत्यु भी हुई।

जान गंवाने वाले जवानों के परिवार के दुख को सरकार समझ सकती है और उन जवानों के परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार एक योजना लेकर आने पर विचार कर रही है ताकि परिवार के दुख को थोड़ा कम करने में सरकार मदद कर सके।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए व्यापक नीति बनाकर एक योजना बनाई जाएगी। पुलिस जवान निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। पुलिस कर्मी देश सेवा का अथक भाव रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

HRTC के बर्खास्त दो कंडक्टर को हाईकोर्ट से फिलहाल मिली राहत, प्रबंधन से जवाब तलब

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष मानसून में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस कर्मियों ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया और जानमाल व सम्पत्ति की सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस विभाग को उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी से लैस कर रही है तथा विभाग में सार्थक दृष्टिकोण के साथ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

वहीं, डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले पुलिस जवानों को आज स्मृति दिवस पर याद किया जा रहा है और इस वर्ष प्रदेश के आठ जवानों ने सेवाओं के दौरान अपनी जान गंवाई है जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

हिमाचल : SET-2023 को लेकर डिटेल नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया।

इनमें दिवंगत आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा, उप-निरीक्षक राकेश गौरा, सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी अभिषेक सिंह और आरक्षी लक्ष्य मोंगरा के परिजनों को सम्मानित किया।

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : जीतने वाली टीम बनेगी नंबर वन, बहुत खास है मुकाबला

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस स्मृति दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

इस अवसर पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक आरआर वर्मा, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना

शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी के परिवार को सांत्वना देने के लिए भाजपा के नेता शुक्रवार को उनके घर शिलाई पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने शहीद प्रमोद नेगी के परिवार को ढांढस बंधाया और हर तरह की सहायता का भी आश्वासन दिया।

गौर हो कि 5 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे जिनमें सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी भी शामिल थे।

CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, 87 फीसदी से अधिक रहा

 

शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।

वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

पालमपुर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में शहीद कांगड़ा जिला के जवान अरविंद कुमार की पार्थिव देह रविवार सुबह जैसे ही घर पहुंची चारों ओर चीख पुकार मच गई। पालमपुर के होलटा मिलिट्री स्टेशन से शहीद अरविंद की पार्थिव देह मरहूं के चटियाला लाई गई।

कांगड़ा : शहीद अरविंद कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

उस समय भारी बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था मानो शहीद की याद में आसमां भी रो रहा है। शहीद अरविंद की पत्नी बिंदू देवी ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई देने आई। इसी लाल जोड़े में अरविंद उसे ब्याह कर लाए थे और आज पत्नी उसी रूप में आंखों में आंसू के साथ अरविंद को अंतिम विदाई दे रही थीं।

अरविंद की शादी सुलह के साथ लगते गांव पनतेहड़ में लगभग पांच साल पहले हुई थी। शहीद अरविंद की दो बेटियां हैं। इनमें शानमिता चार और छोटी बेटी शानविका दो साल की है। शहीद अरविंद कुमार की माता का नाम निर्मला देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उन्हें हिम्मत देते रहे। वहीं उनते पिता का नाम उज्जवल सिंह इस बात से अंजान से थे कि आखिर यहां हो क्या रहा है।

दरअसल, शहीद अरविंद के पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से करीब आठ साल पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के 2 साल बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और उनकी याददाश्त चली गई। अरविंद ने अपने पिता के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी और सेना के कई अस्पतालों में उनका इलाज करवाया। ऐसे में वह अपने बेटे की शहादत से अंजान हैं। वह भीड़ को देखकर बस टकटकी लगाए हुए थे। अरविंद के परिवार में मां के अलावा एक बहन भी है।

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद कांगड़ा जिला के जवान अरविंद कुमार का रविवार को मरहूं के चटियाला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार शाम को विशेष सुरक्षा दस्ते की अगुवाई में शहीद अरविंद कुमार की पार्थिव देह पालमपुर के होलटा मिलिट्री स्टेशन लाया गया।

इसके बाद रविवार को सुबह 6 बजे मिल्ट्री कैम्प से रवानगी के बाद करीब साढ़े सात बजे शहीद की पार्थिव देह कांगड़ा जिला के विकास खंड सुलह के तहत ग्राम पंचायत मरहूं के गांव चटियाला के पहुंची।

शहीद अरविंद को श्रद्धांजलि देने के लिए कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, डीसी निपुण जिंदल, सुलह विधायक विपिन परमार सहित बड़ी संख्या में शहीद के घर पहुंचे।

अरविंद 2012 में भारतीय सेना की नवमीं पैरा स्पेशल फोर्स में भर्ती हुए थे। वह नायक के पद पर थे। उनके पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और अरविंद का बड़ा भाई मजदूरी करता है।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांगड़ा : शहीद अरविंद कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पालमपुर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में शहीद कांगड़ा जिला के जवान अरविंद कुमार का रविवार को मरहूं के चटियाला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार शाम को विशेष सुरक्षा दस्ते की अगुवाई में शहीद अरविंद कुमार की पार्थिव देह पालमपुर के होलटा मिलिट्री स्टेशन लाया गया।

शहीद अरविंद को अंतिम विदाई देने लाल जोड़े में आई पत्नी, बिलख-बिलख कर रोई

इसके बाद रविवार को सुबह 6 बजे मिल्ट्री कैम्प से रवानगी के बाद करीब साढ़े सात बजे शहीद की पार्थिव देह कांगड़ा जिला के विकास खंड सुलह के तहत ग्राम पंचायत मरहूं के गांव चटियाला के पहुंची। यहां पर बारिश के बीच सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचे।

ऐसा लग रहा था मानो शहीद की याद में आसमां भी रो रहा है। जैसे ही शहीद का शव घर पहुंचा तो वहां चीख पुकार मच गई। शहीद अरविंद की पत्नी बिंदू देवी ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई देने आई। इसी लाल जोड़े में अरविंद उसे ब्याह कर लाए थे और आज पत्नी उसी रूप में आंखों में आंसू के साथ अरविंद को अंतिम विदाई दे रही थीं।

अरविंद की शादी सुलह के साथ लगते गांव पनतेहड़ में लगभग पांच साल पहले हुई थी। शहीद अरविंद की दो बेटियां हैं। इनमें शानमिता चार और छोटी बेटी शानविका दो साल की है। शहीद अरविंद कुमार की माता का नाम निर्मला देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उन्हें हिम्मत देते रहे। वहीं उनते पिता का नाम उज्जवल सिंह इस बात से अंजान से थे कि आखिर यहां हो क्या रहा है।

दरअसल, शहीद अरविंद के पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से करीब आठ साल पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के 2 साल बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और उनकी याददाश्त चली गई। अरविंद ने अपने पिता के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी और सेना के कई अस्पतालों में उनका इलाज करवाया।

ऐसे में वह अपने बेटे की शहादत से अंजान हैं। वह भीड़ को देखकर बस टकटकी लगाए हुए थे। अरविंद के परिवार में मां के अलावा एक बहन भी है।

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद अरविंद को श्रद्धांजलि देने के लिए कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, डीसी निपुण जिंदल, सुलह विधायक विपिन परमार सहित बड़ी संख्या में शहीद के घर पहुंचे।

अरविंद 2012 में भारतीय सेना की नवमीं पैरा स्पेशल फोर्स में भर्ती हुए थे। वह नायक के पद पर थे। उनके पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और अरविंद का बड़ा भाई मजदूरी करता है।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शहीद प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पहले पांवटा साहिब पहुंची, जहां गोविंद घाट बैरियर पर सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

इसके बाद उनके देह को पैतृक गांव शिलाई लाया गया। पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची तो चारों ओर शहीद प्रमोद नेगी अमर रहे के नारे गूंज उठे। बेटे की पार्थिक देह देखकर माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। हजारों लोग नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं।

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां… जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो वे होश खो बैठे। प्रमोद की शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शादी के बाद ही छोटे बेटे की शादी का नंबर आना था, लेकिन इससे पहले प्रमोद देश पर कुर्बान हो गया। प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आए थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर आने वाले थे। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। वह घर आते इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें