Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

राजगढ़/कांगड़ा। सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की किसान की बेटी कविता चौहान और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं साक्षी मेहता और आदिका असिस्टेंट प्रोफेसर बनी हैं। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह की कविता चौहान का असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) के लिए चयन हुआ है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

कविता चौहान वर्तमान में एचपीयू से केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं। कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। पूरी नेहरटी भगोट पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

वहीं, हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की दो छात्राओं का असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद के लिए चयन हुआ है। इसमें आदिका पुत्री अजय मोहन शर्मा और साक्षी मेहता पुत्री नरेदर सिंह का शामिल हैं। आदिका और साक्षी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) और केमिस्ट्री के 37-37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 3 मई को हिमाचल लोक सेवा आयोग ने दोनों पोस्टों के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया है।

EWN24 NEWS Choice of Himachal कविता चौहान, साक्षी मेहता और आदिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें