Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

ewn24news choice of himachal 06 May,2023 6:23 pm

    सभी रैंक के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

    जम्मू। राजौरी जम्मू-कश्मीर के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद बहादुर पांच जवानों को सेना ने जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके लिए पवित्र पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी रैंक के अधिकारियों ने हवलदार नीलम सिंह, नायक अरविंद कुमार, लांस नायक एनके रावत, प्रमोद नेगी और एस छेत्री के बलिदान को सैल्यूट किया। इसके बाद शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कीं।
    लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में हिमाचल के दो जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में हिमाचल के सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी।
    Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

     

    कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

     

    अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में तैनात थे और कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।



    सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में "9 पेरा रेजीमेंट" में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी "रेड कैप" से भी सम्मानित किए गए थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मारुंह गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather