Categories
ACCIDENT Top News National News KHAS KHABAR State News

बड़ा हादसा : वैष्णो देवी जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 10 की मौत-57 घायल

4 लोग गंभीर रूप से घायल, अन्य को हल्की चोटें

कटरा। जम्मू में मंगलवार सुबह एक ददर्नाक हादसा पेश आया है। कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं।

मौके पर स्थानीय लोग के साथ मिलकर CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। घर में दो बच्चों के मुंडन के लिए सभी वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली में आज केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे सुक्खू, पेंशन ग्रांट व लोन लिमिट पर रखेंगे पक्ष

यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

आज दिल्ली रवान होंगे सीएम सुक्खू, कल आएंगे रैहन – यहां पढ़ें पूरा टूअर प्रोग्राम

इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी।

पीड़ित परिवार की सीमा ने बताया कि उनके ससुर राम ब्रिज, पोते हिमांशु (10) और पोती तान्या का मुंडन करवाने के लिए सारे परिवार को व रिश्तेदारों को माता वैष्णो देवी लेकर गए थे। परिवार को अभी भी यह नहीं पता है कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं।

हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “जम्मू में हुई बस दुर्घटना में कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

हिमाचल के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ 

 

हिमाचल: मई माह में खूब बरसे मेघ, 11 जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश

राजा का तालाब में HRTC बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने दिया आश्वासन

पालमपुर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में बलिदानी नायक अरविंद कुमार कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पैतृक बालकोट शमशान घाट में किया गया। बलिदानी के भाई भूपिंदर कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।  कांगड़ा जिले के सुलह के सूरी (मरहूं) इलाके के बलिदानी अरविंद कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया गया।

शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

 

मुख्यमंत्री की ओर से कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार  ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल, सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व विधायक जगजीवन पॉल, डीसी डॉ निपुण जिंदल, एसपी शालिनी अग्निहोत्री आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना की ओर से डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एमएस बैंस, कर्नल एमएस रावत कर्नल आशुतोष कर्नल शैलभ सहित सैन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांगड़ा : शहीद अरविंद कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, सीपीएम आशीष बुटेल हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान ने बलिदानी अरविंद कुमार के घर में उसके परिजनों से भेंट कर घटना पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कृषि मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने सरकार की और से हर संभव सहयोग की बात कही।

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बलिदानी की पत्नी को सरकारी क्षेत्र में नौकरी देने का आश्वासन दिया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहूं का नामांकरण बलिदानी अरविंद के नाम पर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत के रूप में 5 लाख परिवार को एसडीएम के माध्यम से उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के सभी जवानों के बलिदान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

 

इससे पहले आज सुबह बलिदानी अरविंद कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची तो चारों ओर चीख पुकार मच गई। पालमपुर के होल्टा मिलिट्री स्टेशन से पार्थिव देह मरहूं के चटियाला लाई गई। उस समय भारी बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था मानो शहीद की शहादत पर आसमां भी रो रहा है।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

बलिदानी की पत्नी बिंदू देवी ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। इसी लाल जोड़े में अरविंद उसे ब्याह कर लाए थे और आज उसी लाल जोड़े में पत्नी ने अपने शहीद पति को आंखों में आंसू के साथ अंतिम विदाई दी। माता निर्मला देवी को अपने बेटे की शहादत पर गर्व तो है पर अपने लाडले के चले जाने का दुख भी बहुत है। माता निर्मला देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

 

बलिदानी अरविंद के पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से करीब आठ साल पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के 2 साल बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और उनकी याददाश्त चली गई। अरविंद ने अपने पिता के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी और सेना के कई अस्पतालों में उनका इलाज करवाया। ऐसे में वह अपने बेटे की शहादत से अंजान हैं। वह भीड़ को देखकर बस टकटकी लगाए हुए थे।

पिता उज्जवल सिंह इस बात से अंजान से थे कि आखिर यहां हो क्या रहा है। अरविंद की शादी सुलह के साथ लगते गांव पनतेहड़ में लगभग पांच साल पहले हुई थी। शहीद अरविंद की दो बेटियां हैं। इनमें शानमिता चार और छोटी बेटी शानविका दो साल की है। अरविंद की एक बहन भी है।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शहीद प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पहले पांवटा साहिब पहुंची, जहां गोविंद घाट बैरियर पर सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

इसके बाद उनके देह को पैतृक गांव शिलाई लाया गया। पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची तो चारों ओर शहीद प्रमोद नेगी अमर रहे के नारे गूंज उठे। बेटे की पार्थिक देह देखकर माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। हजारों लोग नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं।

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां… जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो वे होश खो बैठे। प्रमोद की शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शादी के बाद ही छोटे बेटे की शादी का नंबर आना था, लेकिन इससे पहले प्रमोद देश पर कुर्बान हो गया। प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आए थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर आने वाले थे। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। वह घर आते इससे पहले ही उनकी शहादत की खबर आ गई।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

सभी रैंक के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू। राजौरी जम्मू-कश्मीर के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद बहादुर पांच जवानों को सेना ने जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके लिए पवित्र पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी रैंक के अधिकारियों ने हवलदार नीलम सिंह, नायक अरविंद कुमार, लांस नायक एनके रावत, प्रमोद नेगी और एस छेत्री के बलिदान को सैल्यूट किया। इसके बाद शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कीं।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में हिमाचल के दो जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में हिमाचल के सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

 

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में तैनात थे और कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मारुंह गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur Una State News

हिमाचल और जम्मू के शहीदों को आखिरी सलाम-सेना दी श्रद्धांजलि

श्रीनगर पहुंचीं पार्थिव देह, पैतृक गांव रवाना

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में वाहन के गहरी खाई में गिरने से शहीद हिमाचल के दो और जम्मू के एक जवान के पार्थिव शरीर श्रीनगर पहुंचे। सेना ने नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह, अमित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर शहीदों के पैतृक गांव के लिए ले जाए गए।

ऊना : पत्नी और बेटे को नहीं अमरीक सिंह की शहादत की खबर, लौटने की कर रहे दुआ

बता दें कि माछिल सेक्टर में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों में एक जम्मू तथा दो हिमाचल प्रदेश के थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। शहीद जवानों में 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह निवासी गणु मंदवाड़ा, तहसील घनारी, जिला ऊना व 23 साल के अमित शर्मा निवासी तलासी खुर्द तहसील हमीरपुर, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश और 43 वर्षीय नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार निवासी ग्राम मजुआ उत्तमी, पोस्ट रायका, तहसील, बिश्नाह जिला जम्मू शामिल हैं।

हमीरपुर : छिन गया मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा, अमित की शहादत से टूटा परिवार

 

ये तीनों 14 डोगरा रेजिमेंट के जवान थे । 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह 2001 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल का बेटा है। उनका बेटा अभिनव छठी कक्षा की पढ़ता है। वहीं, सिपाही अमित शर्मा 2019 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। अमित शर्मा मां-बाप का इकलौता बेटा था। हमीरपुर के तलासी खुर्द गांव में अमित की शहादते की खबर के बाद से ही मातम पसरा हुआ है।

हिमाचल: प्रेमिका ने किसी और से कर ली शादी, युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम

 

मां का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता किसी तरह खुद को संभाल रहे हैं, वहीं बहन भी भाई का नाम ले-लेकर रोती जा रही है। अमित के पिता विजय कुमार का कहना है कि 6 महीने पहले अमित के दादा की मौत हुई थी। 7 दिन पहले उसकी दादी भी चल बसी और अब अचानक अमित की मौत होने से परिवार टूट गया है। अमित घर में इकलौता कमाने वाला था, लेकिन अब वह सहारा टूट गया है।

हिमाचल CU की ऐतिहासिक उपलब्धि-USA इंडियाना यूनिवर्सिटी से MOU साइन

 

अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगड़याणी से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई पूरी की, जबकि कक्षा-1 से 5 तक प्राइमरी स्कूल तलासी में पढ़ाई की। 4 साल पहले 2019 में अमित सेना
में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह भारतीय थल सेनी की 14 डोगरा रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित माछिल सेक्टर में तैनात था।

धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया