Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: 8वीं, मैट्रिक पास हों या बीटेक-एमबीए, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां- न गवाएं मौका

ewn24news choice of himachal 04 May,2023 4:42 am

    हमीरपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, कांगड़ा में भी इंटरव्यू

     

    हमीरपुर/कांगड़ा। मैट्रिक हो या बीटेक-एमबीए, हजारों युवाओं को रोजगार का मौका है। इस मौके को न गवाएं। केवल आठवीं या दसवीं पास युवा हों या आईटीआई, पॉलीटेक्निक और फार्मा के डिप्लोमाधारक या फिर बीएससी, बीए, बीकॉम, बीटैक अथवा एमबीए की डिग्री करने वाले उच्च शिक्षा प्राप्त युवा। इन सबके लिए 4 मई को हमीरपुर के निकट सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित किया जाने वाला लघु रोजगार मेला एक बहुत बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

     
    HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री और केमिस्ट्री का रिजल्ट किया घोषित

    जी हां। जिला प्रशासन, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले लघु रोजगार मेले में लगभग 30 बड़ी कंपनियां एक साथ हजारों नौकरियों के ऑफर लेकर आ रही हैं।

    इंडोराम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोर्पेन लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, एमवीएम इंडस्ट्रीज, डाबर इंडिया, सिप्ला, प्रॉक्टर एंड गैंबल, लिगेसी फूड्स, टेक महेंद्रा, जस्ट डायल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल, क्वैस और कई अन्य कंपनियां 4 मई को साक्षात्कार के बाद चयनित युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लैटर प्रदान करेंगी।
    लघु रोजगार मेला 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इसमें कई बड़ी कंपनियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
    असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

    साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए युवा जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 और मोबाइल नंबरों 85913-45920, 70180-80851, 82190-40027 और 94180-06661 पर संपर्क कर सकते हैं।
    वहीं, हिमाचल के जिला कांगड़ा के 8वीं से 12वीं पास युवक और युवतियों को रोजगार का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 60 पद महिला और 40 पद पुरुषों के लिए होंगे। मलेरकोटला, पंजाब स्थित वर्धमान टेक्सटाइल की इकाई ने ट्रेनी के ये पद अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में 4 मई को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे।

    इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं है। कद कम से कम 4 फुट 10 इंच या इससे अधिक, वजन कम से कम 40 किलोग्राम तथा आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ट्रेनिंग अवधि के दौरान दो महीने तक 8,540 रुपये, अगले 2 महीने ट्रेनिंग अवधि के दौरान 9,060 रुपये तथा 4 महीने बाद 11 हजार 110 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
    Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

    इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8146626174 पर संपर्क किया जा सकता है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather