Categories
Education Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता व इससे संबंधित कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बढ़िया खबर है। केंद्रीय विश्वविद्यालय को नई मीडिया लैब मिल गई है जिसका उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने किया।

तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर

उद्घाटन के दौरान कुलपति के अलावा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर विशाल सूद, प्रोफेसर प्रदीप नायर व मीडिया विभाग के छात्र मौजूद रहे। विद्यार्थियों द्वारा गाना गाकर कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा लगाई गई फोटो गैलरी और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

कुलपति ने छात्रों के प्रयास को खूब सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि जल्द ही 24 घंटे प्रसारित होने वाले डीडी हिमाचल के साथ एक समझौता किया जाएगा और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक स्लॉट बुक किए जाने को लेकर बात हुई है।

सीएम सुक्खू बोले- 8,468 करोड़ की 29 परियोजनाओं से 12,584 युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

इसके लिए पहले शिमला जाना पड़ता था, लेकिन अब रिकॉर्डिंग विश्वविद्यालय में ही होगी और यहां से रिकॉर्ड कर वीडियो डीडी हिमाचल को भेजे जाएंगे। इससे छात्रों को असली एक्सपोजर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने अभी बेसिक सुविधा से शुरुआत की है आने वाले समय में छात्रों को और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय चैनलों के साथ एमओयू भी साइन किए जाएंगे जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर भी एक्सपोजर मिल सके। साथ ही कुलपति ने मीडिया को बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण भी जल्द ही हो जाएगा।

हिमाचल में इस बार मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड, पर्यटक भी पीछे नहीं-पढ़ें खबर

 

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

राजगढ़/कांगड़ा। सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की किसान की बेटी कविता चौहान और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं साक्षी मेहता और आदिका असिस्टेंट प्रोफेसर बनी हैं। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की पंचायत नेहरटी भगोट के गांव तीर गनोह की कविता चौहान का असिस्टेंट प्रोफेसर (कैमिस्ट्री) के लिए चयन हुआ है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

कविता चौहान वर्तमान में एचपीयू से केमिस्ट्री में ही पीएचडी कर रही हैं। कविता चौहान के पिता जबर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं व माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। पूरी नेहरटी भगोट पंचायत में जश्न का माहौल है क्योंकि पंचायत में कविता पहली लड़की है जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

वहीं, हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की दो छात्राओं का असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद के लिए चयन हुआ है। इसमें आदिका पुत्री अजय मोहन शर्मा और साक्षी मेहता पुत्री नरेदर सिंह का शामिल हैं। आदिका और साक्षी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) और केमिस्ट्री के 37-37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 3 मई को हिमाचल लोक सेवा आयोग ने दोनों पोस्टों के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया है।

EWN24 NEWS Choice of Himachal कविता चौहान, साक्षी मेहता और आदिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें