Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

देवता पनदोई के साथ विक्रमादित्य सिंह ने किया देव नृत्य, देखें तस्वीरें

शिमला। लोक निर्माण विभाग मंत्री व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विक्रमादित्य सिंह देवता पनदोई की झांकी को कंधा देते हुए देव नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और रीति रिवाज़ हमारे धरोहर है इन्हें संजोए रखना हम सबका दायित्व हैं। जय देवता पनदोई।”

IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : सेरी मंच पर मनाया हिमाचल दिवस, विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा

मंडी। लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में गुणवत्तायुक्त सड़कें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सड़क एवं रख-रखाव योजना आरंभ की जाएगी।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

इस वर्ष 1 हजार 60 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 1 हजार 505 किलोमीटर सड़कों की मैटलिंग व टारिंग तथा 70 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। जबकि 70 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। डबल लेन से फोर लेन में स्तरोन्नत करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर, 2022 को वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला है इसी के साथ प्रदेश में जनकल्याण एवं व्यवस्था परिवर्तन के नये युग का सूत्रपात हुआ। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया गया एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के तहत लाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

उन्होंने कहा कि नव वर्ष के तोहफे के तौर पर वर्तमान सरकार ने 101 करोड़ रुपये के शुरुआती प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष की स्थापना की है। प्रदेश के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन आफ स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया है। हरित उर्जा राज्य उन्होंने कहा कि मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित उर्जा राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन एवं अमोनिया परियोजना के लिए समझौता किया है। इससे 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा तथा 3500 से अधिक रोज़गार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही छह ग्रीन कोरिडोर भी घोषित किए हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे पहले मुख्यातिथि ने शहीद स्मारक में माल्यार्पण भी किया।

समारोह में मंडी जिला के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने प्रतिगातियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, एडीसी निवेदिता नेगी, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबाशिवन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य बोले : पार्टी सिंबल पर हो रहे MC चुनाव, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

जिसे प्रत्याशी चुना जाएगा उसका करेंगे पूरा समर्थन

शिमला। इस बार नगर निगम शिमला (MC) का चुनाव पार्टी सिंबल पर होने जा रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। आज लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इच्छुक प्रत्याशियों से बैठक की।

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी चिन्ह पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आवेदन कर्ताओं में जिसे भी प्रत्याशी चुना जाएगा पूरी पार्टी चुनाव में उसे ही समर्थन करेगी। कांग्रेस ने इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन मांगे थे, जिनकी आज अंतिम तिथि थी। 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी होगी।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

पीडब्ल्यूडी मंत्री और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने अपने क्षेत्र के लोगों की बैठक ली और कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नगर निगम शिमला का चुनाव जीतेगी और प्रदेश के साथ ही शिमला नगर निगम में भी जनता कांग्रेस पार्टी को समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने नगर निगम शिमला के विकास को आगे नहीं बढ़ने दिया और रोस्टर व फर्जी वोटर के भाजपा के सभी आरोप निराधार हैं।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

सड़कों की गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा समझौता : विक्रमादित्य सिंह

शिमला। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें जीवनरेखा कही जाती हैं और प्रदेश में सड़कों की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार में सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कंधों पर है। ऐसे में PWD मंत्री भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

प्रदेश में सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की गुणवत्ता को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें मंत्री ने अधिकारियों को बीते वर्षों के दौरान प्रदेश में सड़क निर्माण और उनमें क्वालिटी कंट्रोल की सूचनाएं एकत्र करने के निर्देश दिए।

बजट सत्र: लोकतंत्र प्रहरी योजना पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने बात कही।

प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कहीं सड़कों की गुणवत्ता को नुकसान होता है तो ऐसे में विभाग कानूनी कार्यवाही का रास्ता अख्तियार करने से भी गुरेज नहीं करेगा।

Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

प्रदेश में सड़कों की क्वालिटी चैक के लिए व्यवस्था डिवेलप की जाएगी। उन्होंने पूर्व जय राम सरकार के दौरान CMO में बनाए गए क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत करने और बेहतर ढंग से बिजली विभाग से जोड़े जाने की भी बात कही।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने सड़कों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले अधिकारियों को बीते साल में सड़कों पर हुए काम में क्वालिटी कंट्रोल को लेकर सूचनाएं एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।

विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि बगैर क्वालिटी जांच के सड़कों का निर्माण और रखरखाव पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी चेक के लिए सैंपल टेस्ट करने वाली कंपनियों के साथ भी बातचीत की जाएगी और इस मामले में एनएचएआई से भी सलाह मशवरा किया जाएगा।

Breaking : शिमला नगर निगम चुनाव की तिथि तय, 13 से शुरू होंगे नामांकन

शिमला में पंचायती राज मंत्री से मिले जिला परिषद कैडर कर्मचारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह बोले-ऊना जिला के अंदरौली क्षेत्र को बनाएंगे वाटर स्पोर्ट्स हब

हिमाचल बजट 2023 को लीक से हटकर दिया करार

शिमला। पीडब्ल्यूडी व युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऊना जिला के अंदरौली क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

शिमला में बजट को लेकर मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंदरौली क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने को लेकर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा हुई है। हिमाचल पुलिस ने अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाया। इस चैंपियनशिप में बाहरी राज्यों की कई टीमों ने भाग लिया। पर दुख इस बात का हुआ कि हिमाचल में आयोजन होने के बावजूद हिमाचल की टीम चैंपियनशिप में नहीं थी।

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

अंदरौली में जमीन बीबीएमबी की है। इस बारे मुख्यमंत्री से चर्चा होगी जमीन वापस लेने के प्रयास किए जाएंगे। यहां पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों सहित गोल्फ कोर्स और रिजॉर्ट आदि का निर्माण करवाया जाएगा। बजट को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बजट ऐतिहासिक और नई सोच के साथ लीक से हटकर है। बजट में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का प्रावधान कर पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार मुहैया करवाने का प्रयास किया गया है।

पालमपुर MC वार्ड नंबर दो का चुनाव निरस्त, मतदाता सूची निरीक्षण को उपलब्ध

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी सराहनीय है। विपक्ष के सरकार द्वारा कांगड़ा की अनदेखी करने के आरोपों का जवाब है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला लिया है। ओपीएस को लेकर एसओपी बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जारी कर दिए हैं। एक अप्रैल 2023 से ओपीएस को हिमाचल में पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल सरकार की पाकिस्तान से तुलना पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, कही यह बात

बोले-पूर्व मंत्री का वक्तव्य मानसिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहा

शिमला। हिमाचल के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार से करने के बयान की निंदा की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुरेश भारद्वाज का यह वक्तव्य उनकी मानसिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहा है। देवभूमि हिमाचल की लोकप्रिय सरकार की तुलना पाकिस्तान से करना अनैतिक और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी थी। अब वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सशक्त प्रयास कर रही है। सरकार के यही सकारात्मक प्रयास भाजपा के नेताओं को रास नहीं आ रहे और वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पूर्व सरकार के कामकाज की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। तभी उन्हें यह ज्ञात होगा कि उन्होंने प्रदेश की व्यवस्था को किस तरह पटरी से उतार दिया था और यही कारण है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होकर भाजपा नेता अब सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन और बेतुके बयान दे रहे हैं, जो न प्रदेश हित में और न ही राष्ट्रहित में हैं। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के सभी वर्गों के समान विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के पहले चार वर्ष में जब कोई उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाई तो उन्होंने अंतिम 6 माह में बिना बजट प्रावधान के 900 से अधिक नए संस्थान खोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। जनता ने उन्हें दरकिनार कर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस सरकार सशक्त नेतृत्व के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने भाजपा नेताओं को आधारहीन बयानबाजी से बचकर सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश हित में कार्य करने का परामर्श दिया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest Kullu State News

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

चालक और परिचालकों ने कुल्लू सर्किट हाउस में की मुलाकात

कुल्लू। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू दौरे पर हैं। आज उन्होंने कुल्लू सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी चालक और परिचालकों का भी एक प्रतिनिधिमंडल विक्रमादित्य से मिलने पहुंचा। पीडब्ल्यूडी चालक और परिचालकों ने गाड़ियों या अन्य मशीनरी के साथ लगे बेलदारों को पदनाम बदल कर कंडक्टर रखने की मांग की। साथ ही वेतन विसगतियों को दूर करने की भी मांग की है।

मंडी: अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

प्रतिनिमंडल ने मंत्री को बताया कि डिवीजन में गाड़ियों की हालत खस्ता है। गाड़ियों को बदला जाए। हाउस रेंट का मुद्दा भी मंत्री विक्रमादित्य से समक्ष उठाया। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू दौरे पर हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने दौरे के दौरान कहा है कि कुल्लू के भूतनाथ ब्रिज का कार्ययुद्ध स्तर पर किया जाएगा। एक महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह का ऐलान-‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम करेंगे शुरू

महीने में 1 दिन पंचायतों में आकर सुनेंगे जनसमस्याएं

शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आम सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान जहां लोगों ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी, वहीं विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। शिमला ग्रामीण विधानसभा के विकास में कोई कमी न आने देने का वादा लोगों से किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा आपके द्वार के बाद अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया।

हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद व्यवस्थाओं के चलते लोगों से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा था, जिसको देखते हुए आज यहां पर आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ऐतिहासिक जीत शिमला ग्रामीण की जनता ने दर्ज करवाई है, उसका आभार जताया गया। साथ ही आने वाले समय का एजेंडा शिमला ग्रामीण विधानसभा के साथ साथ हिमाचल के लिए तय किया जाएगा। शिमला ग्रामीण में क्या विकास कार्य किए जाने हैं इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।

पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक, नशा निवारण होगी थीम

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा बनने के बाद पहले विधायक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बने थे और उन्होंने यहां पर 1500 करोड़ के विकास कार्य करवाए। उसके बाद शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और विपक्ष में रहते हुए 100 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे। अब शिमला ग्रामीण विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

जो भी वादे चुनाव के समय शिमला ग्रामीण की जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा और रोजगार के अवसर देने के साथ ही विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए जो विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया था, अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा, जिसके तहत महीने में 1 दिन पंचायतों में आएंगे और वहीं पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें जीता कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है और अब क्षेत्र का विकास करना उनका कर्तव्य है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

सोशल मीडिया पर बताया न आने का कारण

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट शुक्रवार यानी कल होने वाली है। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी विक्रमादित्य सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर जा रहे हैं।

Himachal Breaking : कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

विक्रमादित्य ने लिखा, “मैं नई दिल्ली में हूं और कल यानी 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर राजस्थान जा रहा हूं इसलिए 13 जनवरी को शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। माननीय मुख्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।”

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

विक्रमादित्य बोले-राजनीतिक खटास पीछे छोड़ बड़ा दिल दिखाए केंद्र सरकार

हिमाचल और केंद्र सरकार मिलकर करे काम
शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजनीतिक खटास पीछे रखते हुए बड़ा दिल दिखाएं। शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश मेरा घर है। वह पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहते हैं कि वह (मोदी) अपनी बात पर कायम रहें और जो भी सहयोग हिमाचल की कांग्रेस शासित सरकार को चाहिए मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ओपीएस की बहाली कुछ ही समय की बात है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश
ओपीएस बहाली के लिए भी वित्तीय सहयोग केंद्र से लेना पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व बड़ा दिल दिखाए। एक समय था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रिज पर कहा था कि वीरभद्र सिंह अलग पार्टी से हैं, पर वह मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं। केंद्र और हिमाचल सरकार को टीम की तरह काम करना होगा।
जहां तक विचारधारा में डिफरेंस की बात है तो वो थे और आगे भी रहेंगे। विचारधारा पर लड़ते थे, लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।  इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी रहेगी। पर सरकार के नाते मिलकर काम करना होगा। हिमाचल सरकार केंद्र सरकार का छोटा सा अंश है।   हमें केंद्रीय सरकार से वर्किंग रिलेशनशिप बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री संयम रखें। अभी तक तो वह मुख्यमंत्री निवास से शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। सरकार नई बनी है और थोड़ा समय दें। कैबिनेट गठन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैबिनेट का गठन भी होगा। तालमेल कैबिनेट में बिठाया जाएगा। हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा निर्देशों पर नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें