Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सड़कों की गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा समझौता : विक्रमादित्य सिंह

ewn24news choice of himachal 04 Apr,2023 1:18 am

    शिमला। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें जीवनरेखा कही जाती हैं और प्रदेश में सड़कों की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार में सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कंधों पर है। ऐसे में PWD मंत्री भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

    प्रदेश में सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की गुणवत्ता को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें मंत्री ने अधिकारियों को बीते वर्षों के दौरान प्रदेश में सड़क निर्माण और उनमें क्वालिटी कंट्रोल की सूचनाएं एकत्र करने के निर्देश दिए।

    बजट सत्र: लोकतंत्र प्रहरी योजना पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने बात कही।

    प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कहीं सड़कों की गुणवत्ता को नुकसान होता है तो ऐसे में विभाग कानूनी कार्यवाही का रास्ता अख्तियार करने से भी गुरेज नहीं करेगा।
    Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

    प्रदेश में सड़कों की क्वालिटी चैक के लिए व्यवस्था डिवेलप की जाएगी। उन्होंने पूर्व जय राम सरकार के दौरान CMO में बनाए गए क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत करने और बेहतर ढंग से बिजली विभाग से जोड़े जाने की भी बात कही।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने सड़कों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले अधिकारियों को बीते साल में सड़कों पर हुए काम में क्वालिटी कंट्रोल को लेकर सूचनाएं एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।

    विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि बगैर क्वालिटी जांच के सड़कों का निर्माण और रखरखाव पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी चेक के लिए सैंपल टेस्ट करने वाली कंपनियों के साथ भी बातचीत की जाएगी और इस मामले में एनएचएआई से भी सलाह मशवरा किया जाएगा।
    Breaking : शिमला नगर निगम चुनाव की तिथि तय, 13 से शुरू होंगे नामांकन


    शिमला में पंचायती राज मंत्री से मिले जिला परिषद कैडर कर्मचारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather