Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश

ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 6:35 pm

    पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत


    शिमला। हिमाचल में सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत है। यह बात राहुल गांधी ने कही है। यह जानकारी  हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिमाचल में राजनीतिक मुद्दे पर राहुल गांधी से अनौपचारिक बातचीत हुई है। उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं कि सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं। 2024 से महासंग्राम के लिए हमें तैयार रहना होगा।


    माता चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोपवे को कवायद 


    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो 10 गारंटियां दी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। हर एक गारंटी पूरी की जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली इसमें प्रमुख है। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए देने, 680 करोड़ के पैकेज और युवाओं को रोजगार के वादे को भी पूरा किया जाएगा। जब कैबिनेट का गठन हो जाएगा और सरकार पूरे तरीके से काम करना शुरू कर देगी तो इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। धर्मशाला में आभार रैली का आयोजन होगा और इसके बाद शीतकालीन सत्र शुरू होगा। शीतकालीन सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इनमें कुछ विलंब हुआ है।




    उन्होंने कहा कि शिमला जिला में आठ में 7 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। शिमला के लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर पूरी विश्वास जताया है, इसके लिए शिमला के लोगों का आभार। शिमला में बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों के मुद्दों को मिलकर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर भी जिम्मेदारी विपक्ष की भूमिका निभाई है। आने वाले समय में प्रदेश की आमदनी बढ़ाने को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather