Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : सेरी मंच पर मनाया हिमाचल दिवस, विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा

मंडी। लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में गुणवत्तायुक्त सड़कें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सड़क एवं रख-रखाव योजना आरंभ की जाएगी।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

इस वर्ष 1 हजार 60 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 1 हजार 505 किलोमीटर सड़कों की मैटलिंग व टारिंग तथा 70 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। जबकि 70 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। डबल लेन से फोर लेन में स्तरोन्नत करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर, 2022 को वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला है इसी के साथ प्रदेश में जनकल्याण एवं व्यवस्था परिवर्तन के नये युग का सूत्रपात हुआ। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया गया एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के तहत लाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

उन्होंने कहा कि नव वर्ष के तोहफे के तौर पर वर्तमान सरकार ने 101 करोड़ रुपये के शुरुआती प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष की स्थापना की है। प्रदेश के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन आफ स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया है। हरित उर्जा राज्य उन्होंने कहा कि मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित उर्जा राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन एवं अमोनिया परियोजना के लिए समझौता किया है। इससे 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा तथा 3500 से अधिक रोज़गार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही छह ग्रीन कोरिडोर भी घोषित किए हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे पहले मुख्यातिथि ने शहीद स्मारक में माल्यार्पण भी किया।

समारोह में मंडी जिला के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने प्रतिगातियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी चेतराम ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, एडीसी निवेदिता नेगी, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबाशिवन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिमला। 76वां हिमाचल दिवस आज पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जहां लाहौल-स्पीति में मनाया गया वहीं सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला में रिज पर हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिज पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

रोहित ठाकुर ने रिज पर परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड की टुकड़ियों ने सलामी दी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज के दिन हिमाचल अस्तित्व में आया था और पूरे प्रदेश में हिमाचल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश में विकास में कई नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में भी हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र लाहौल-स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं। जहां मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए हैं। हिमाचल के एक सम्मान विकास में कांग्रेस सरकार विश्वास रखती है। हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आने से लेकर अब तक निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

प्रदेश में जहां पहले 200 शिक्षण संस्थान हुआ करते थे वहीं अब इनकी संख्या 15,000 से ऊपर हो गई है। कॉलेजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है और आने वाले समय में भी सरकार की प्राथमिकता रहेगी जो प्रदेश की मूलभूत आवश्यकताएं हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश में टनल बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है और कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है इसके अलावा प्रदेश में फ़ॉर लाइन प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ने के साथ हेलीपोर्ट बनाने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं हालांकि पूर्व सरकार द्वारा कर्ज में प्रदेश को डुबोया है।

डबल इंजन का राग अलापने वाली भाजपा प्रदेश पर 75 हजार करोड के ऋण और 11 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गए हैं। इसके बावजूद सरकार का प्रयास रहेगा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही कर्ज के चक्कर से बाहर लाया जाए और आय के साधनों को बढ़ाने पर सरकार काम करेगी।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें