Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य बोले : पार्टी सिंबल पर हो रहे MC चुनाव, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

जिसे प्रत्याशी चुना जाएगा उसका करेंगे पूरा समर्थन

शिमला। इस बार नगर निगम शिमला (MC) का चुनाव पार्टी सिंबल पर होने जा रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। आज लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इच्छुक प्रत्याशियों से बैठक की।

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी चिन्ह पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आवेदन कर्ताओं में जिसे भी प्रत्याशी चुना जाएगा पूरी पार्टी चुनाव में उसे ही समर्थन करेगी। कांग्रेस ने इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन मांगे थे, जिनकी आज अंतिम तिथि थी। 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी होगी।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

पीडब्ल्यूडी मंत्री और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने अपने क्षेत्र के लोगों की बैठक ली और कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नगर निगम शिमला का चुनाव जीतेगी और प्रदेश के साथ ही शिमला नगर निगम में भी जनता कांग्रेस पार्टी को समर्थन देगी।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने नगर निगम शिमला के विकास को आगे नहीं बढ़ने दिया और रोस्टर व फर्जी वोटर के भाजपा के सभी आरोप निराधार हैं।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला नगर निगम के लिए ‘आप’ ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो होगा तैयार

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और सीपीआईएम के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को शिमला के मालरोड से आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया, जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह मौजूद रहे और मालरोड से चुनाव प्रचार की शुरूआत की और शिमला के सभी 34 वार्डों पर चुनाव लड़ने की बात कही।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है और साफ छवि वालों को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। आज मालरोड से चुनाव प्रचार शुरू किया गया है और घर-घर जा कर लोगों को भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो भी तैयार करेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। 300 यूनिट बिजली देने की जगह बिजली ही मंहगी कर दी है। भाजपा व कांग्रेस आम जनता पर टैक्स लगाने का काम कर रही है। शिमला पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। पार्किंग तक कि व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है और कूड़े तक के पैसे लोगों से वसूले जाते हैं। यदि आम आदमी नगर निगम पर काबिज होती है तो शिमला के लोगों को टैक्स से राहत देने का सबसे पहले काम किया जाएगा और लोगों को मूलभूत सेवाओं को फ्री दिया जाएगा।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस से टिकट के लिए 200 से ज्यादा आए आवेदन

प्रतिभा बोलीं- सशक्त उम्मीदवारों को ही दी जाएगी प्राथमिकता

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। आज आवेदन का आखिरी दिन था। दोपहर तक 200 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। निगम चुनाव में प्राप्त आवेदनों में सशक्त उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

हिमाचल में सुबह और शाम की मेहमान ठंड, 9 अप्रैल से इन क्षेत्रों में बिगड़ सकता है मौसम

प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब छंटनी प्रक्रिया के बाद सशक्त उम्मीदवारों, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव एक साल देरी से हो रहे हैं, जिसके पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा रही है। अब जब चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, जिस तरह शिमला में जनता ने कांग्रेस पार्टी को आपार जन समर्थन दिया है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से आएगी।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

शिमला नगर निगम के लिए 13 , 17 व 18 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 19 अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 21 अप्रैल को रखी गई है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 2 मई को होगा। चुनावी प्रक्रिया 6 मई को पूरी हो जाएगी। मतों की गणना 4 मई को होगी। चुनाव में 34 वार्डों में 86 हजार 650 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शहर में कुल 149 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने टिकट को मांगे आवेदन, भाजपा को फैसले का इंतजार

दोनों ही पार्टियां जीत के कर रहीं दावे

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव का ऐलान होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने नगर निगम में काबिज होने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने चुनाव प्रभारी, वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी चुनाव समितियों का गठन कर दिया है। दोनों ही पार्टियां नगर निगम पर जीत के अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं तो इसके लिए जुबानी जंग भी तेज हो गई है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आवेदन मांगें हैं तो भाजपा कोर्ट के फैसले के इंतजार में है।

संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

 

कांग्रेस नेता व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। कमेटियों का गठन कर लिया गया है। तजिंदर पाल बिट्टू को ऑब्जर्वर और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं, उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नाम तय कर हाईकमान को भेजे जाएंगे। छाजटा ने फर्जी वोट बनाने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के हथकंडे भाजपा अपनाती है। पूर्व भाजपा सरकार में नगर निगम वार्डों की संख्या इसी मकसद से बढ़ाई थी, फर्जी तरीके से चुनाव नहीं जीते जा सकते हैं। शहर की जनता सब जानती हैं।

हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

वहीं, भाजपा मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि 34 वार्डों में प्रवासी प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस 2017 की वोटर लिस्ट पर चुनाव करवा रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव से डरी है, रोस्टर की घोषणा से यह साफ हो गया है। 9 अप्रैल को प्रांत के सह प्रभारी बैठक करेंगे। वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने का फैसला भी हाईकोर्ट में सुरक्षित है, जैसे ही यह आता है, भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करेगी।

हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल