Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विक्रमादित्य सिंह बोले-ऊना जिला के अंदरौली क्षेत्र को बनाएंगे वाटर स्पोर्ट्स हब

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 9:34 pm

    हिमाचल बजट 2023 को लीक से हटकर दिया करार

    शिमला। पीडब्ल्यूडी व युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऊना जिला के अंदरौली क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

    HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

    शिमला में बजट को लेकर मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंदरौली क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने को लेकर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा हुई है। हिमाचल पुलिस ने अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाया। इस चैंपियनशिप में बाहरी राज्यों की कई टीमों ने भाग लिया। पर दुख इस बात का हुआ कि हिमाचल में आयोजन होने के बावजूद हिमाचल की टीम चैंपियनशिप में नहीं थी।
    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    अंदरौली में जमीन बीबीएमबी की है। इस बारे मुख्यमंत्री से चर्चा होगी जमीन वापस लेने के प्रयास किए जाएंगे। यहां पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों सहित गोल्फ कोर्स और रिजॉर्ट आदि का निर्माण करवाया जाएगा। बजट को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बजट ऐतिहासिक और नई सोच के साथ लीक से हटकर है। बजट में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का प्रावधान कर पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार मुहैया करवाने का प्रयास किया गया है।
    पालमपुर MC वार्ड नंबर दो का चुनाव निरस्त, मतदाता सूची निरीक्षण को उपलब्ध

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी सराहनीय है। विपक्ष के सरकार द्वारा कांगड़ा की अनदेखी करने के आरोपों का जवाब है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला लिया है। ओपीएस को लेकर एसओपी बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जारी कर दिए हैं। एक अप्रैल 2023 से ओपीएस को हिमाचल में पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather