Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

विक्रमादित्य बोले-राजनीतिक खटास पीछे छोड़ बड़ा दिल दिखाए केंद्र सरकार

हिमाचल और केंद्र सरकार मिलकर करे काम
शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजनीतिक खटास पीछे रखते हुए बड़ा दिल दिखाएं। शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश मेरा घर है। वह पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहते हैं कि वह (मोदी) अपनी बात पर कायम रहें और जो भी सहयोग हिमाचल की कांग्रेस शासित सरकार को चाहिए मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ओपीएस की बहाली कुछ ही समय की बात है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश
ओपीएस बहाली के लिए भी वित्तीय सहयोग केंद्र से लेना पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व बड़ा दिल दिखाए। एक समय था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रिज पर कहा था कि वीरभद्र सिंह अलग पार्टी से हैं, पर वह मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं। केंद्र और हिमाचल सरकार को टीम की तरह काम करना होगा।
जहां तक विचारधारा में डिफरेंस की बात है तो वो थे और आगे भी रहेंगे। विचारधारा पर लड़ते थे, लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।  इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी रहेगी। पर सरकार के नाते मिलकर काम करना होगा। हिमाचल सरकार केंद्र सरकार का छोटा सा अंश है।   हमें केंद्रीय सरकार से वर्किंग रिलेशनशिप बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री संयम रखें। अभी तक तो वह मुख्यमंत्री निवास से शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। सरकार नई बनी है और थोड़ा समय दें। कैबिनेट गठन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैबिनेट का गठन भी होगा। तालमेल कैबिनेट में बिठाया जाएगा। हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा निर्देशों पर नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें