Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर: जाइका HPCDP के तहत होगी कार्यशाला, राजेश्वर ठाकुर ने तैयारियों का लिया जाएगा

4 और 5 मार्च को स्वयं सहायता समूहों के लिए होगी आयोजित

 

पालमपुर। जाइका (एचपीसीडीपी) में हिमाचल सरकार के मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर ने जाइका HPCDP के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

राजेश्वर ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप प्रदेश में इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर किसानों की आर्थिक की को सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों के मूल्यवर्धन, विपणन और वैज्ञानिक रूप से प्रसंस्करण के लिए 4 और 5 मार्च को स्वयं सहायता समूहों के लिए महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के 8 स्वयं सहायता समूहों के 16 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में स्थानीय उत्पादों  से समूहों की आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक इन्हें प्रशिक्षित करेंगे।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों जिनमें जिमीकंद, आंवला, लुंगड़ू इत्यादि का मूल्यवर्धन,  वैज्ञानिक रूप से प्रसंस्करण और विपणन के बारे वैज्ञानिक जागरूक करेंगे। पहले दिन स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

इस दिन आईआईटी दिल्ली की वैज्ञानिक डॉ निवेदिता, डॉ पलव स्थानीय उत्पादों के मूल्यवर्धन इत्यादि के प्रति जागरूक करेंगे।

इसके अतिरिक्त चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ रंजना, डॉ अनुपमा वैज्ञानिक भोजन विशिष्टता, सीएसआईआर से  डॉ महेश गुप्ता तथा विकास सरीन दूध उत्पादों के बारे जागरूक करेंगे।

शिमला : आधी रात को रेस्टोरेंट में घुसा शख्स, तेजधार हथियार से हमला कर ले ली युवक की जान

 

उन्होंने बताया कि शी-हाट  योजना से स्वरोजगार प्राप्त महिला भी स्वयं सहायता समूहों को कार्यशाला में अपने अनुभव और सफलता से अवगत करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि 5 मार्च को स्वयं सहायता समूहों को विपणन की बारीकियों के प्रति जागरूक करने के लिए कामधेनु, बीडीएम, पपरोला प्रगतिशील फार्म कंपनी और टेनेशियस बी कलेक्टिव उपलब्ध रहेगी।

मंडी : महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी, देवर को लग गई भनक, पति ने ले ली जान

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है।

 

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 3 रुपए कर दिया गोबर खरीद मूल्य, फिर भी बेचने नहीं आ रहे किसान

बजट चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में सरकार गाय और भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं, इसलिए हमने उनको एमएसपी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर प्राकृतिक खेती में अपने आप ही काम आएगा।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

 

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने तो 3 रुपए के हिसाब से विभाग को गोबर खरीदने के लिए निर्देश भी दे दिए हैं, लेकिन किसान आ ही नहीं रहे हैं। क्योंकि वे प्राकृतिक खेती की ओर जा रहे हैं।

जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम डॉक्टर्स की नियुक्तियां कर रहे हैं। आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। मैं डॉक्टर्स से भी कहना चाहता हूं कि कुछ समय आपको इंतजार करना पड़ेगा।

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

 

हर परिस्थिति का आकलन करके ही हमें किसी चीज का निर्णय करना चाहिए। पेन डाउन स्ट्राइक करके मरीजों को तकलीफ़ दे रहे हैं। हम आपके अधिकार की रक्षा और सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

जो डॉक्टर एमएसआर शिप करके आए हैं, उनको 33 हजार रुपए वेतन मिलता था, मैं उनको 40 हजार रुपए देने की घोषणा करता हूं‌।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

बजट सत्र : सिरमौर के हाब्बन से चूड़धार तक बनेगा रोप-वे, हरी झंडी का इंतजार 
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Kangra

घलौर में किसानों को समझाए श्री धान्य के गुण व कृषि तकनीक

सहारा संस्था ने कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की मदद से लगाया ट्रेनिंग प्रोग्राम

घलौर। देहरा विकास खंड की पंचायत घलौर में गुरुवार को सहारा संस्था के कॉर्डिनेटर अनूप वशिष्ट के अनुरोध पर कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा द्वारा मिलेट (मोटा अनाज) जिसे अब श्री धान्य कहा जाता है के बारे में ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। ट्रेनिंग प्रोग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा से आए वैज्ञानिक डॉक्टर दीप कुमार ने इसके बारे में विस्तार से किसानों को समझाया।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

 

डॉक्टर दीप कुमार ने श्री धान्य के गुणों व कृषि तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अनाजों को उगा कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं और खुद अपने व परिवार के लिए उपयोग कर इनका लाभ ले सकते हैं। इस कैंप में ग्राम पंचायत धनोट, गुगाना, घलौर, गाहलियां, हिरण , धतेड, भरौली जदीद व प्रागपुर के लगभग 40 पुरुष व महिला किसानों ने भाग लिया।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में बारिश : गर्मी से मिली राहत, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से हो रही भीषण गर्मी से दोपहर बाद भारी राहत मिली है। कांगड़ा जिला सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे का पहला दिन, बैठक कर की चर्चा, क्या बोले-पढ़ें खबर

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है जिसके चलते लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। किसानों को कहीं न कहीं ये डर भी है कि आने वाले दिनों में इस तरह की ओलावृष्टि से उनकी फसलों व सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है।

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 मई तक हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्ति की है। इसमें 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी है।

2000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, बैंकों में खोले स्पेशल काउंटर

ऑरेंज अलर्ट के अनुसार दो दिन मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मंडी जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। डीसी अरिंदम चौधरी ने लोगों से 24 से 26 मई तक ऊपरी/पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

मंडी डीसी ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

नुकसान का आकलन करवाए सरकार

शिमला। हिमाचल में हुई बेमौसमी बरसात के कारण किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। पहले सूखे के कारण और फिर बेमौसमी बरसात ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किसानों को हुए नुकसान के लिए सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

पूर्व मंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की अनदेखी कर रही है और अभी तक मौसम की मार झेल रहे किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।

शिमला नगर निगम चुनाव : फर्जी वोट की शिकायत लेकर SDM के पास पहुंची भाजपा

वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा का दम भरते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी, परंतु उनकी मुश्किलों को समझने में नाकाम रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अभी तक सरकार द्वारा फसलों को हुए नुकसान का जायजा तक नहीं लिया गया है।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा है कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द एक सर्वे करवाकर किसानों के नुकसान का आकलन करवाया जाना चाहिए और उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए।

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश भाजपा हिमाचल प्रदेश के किसानों के साथ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य के किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके हर विषय को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द ही किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

हिमाचल में IAS और HAS के तबादले : दो जिलों के डीसी-चार SDM बदले

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

बागवानों को बजट से राहत की उम्मीद, बोले- कम की जाए उपकरणों की इंपोर्ट ड्यूटी

किसानों ने सिंचाई ढांचे को मजबूत करने की उठाई मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 80 प्रतिशत की आबादी गांव में बसती है और कृषि व बागवानी से जुड़ी हुई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 17 मार्च को अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। जिसको लेकर हिमाचल के किसानों व बागवानों को काफी उम्मीदें बंधी है।

बागवानों की मुख्य मांग बागवानी संबंधी उपकरणों की इंपोर्ट ड्यूटी कम करने और प्रदेश में सिंचाई ढांचे को मजबूत करने की है। बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों द्वारा अपने उत्पादों स्वयं दामों के निर्धारित करने का चुनावी वादा किया है। ऐसे में सुक्खू सरकार क्या पहले बजट में इस दिशा में करती है ये देखने वाला होगा। अभी तक किसानों के उत्पाद के दाम खरीददार और आढ़ती ही तय करते हैं। औने-पौने दाम में फल सब्जियां और अन्य उत्पाद खरीद कइ गुणा दाम पर बेचते हैं।

रोजगार चाहिए तो 18 को आएं नालागढ़, नामी कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

वहीं, शिमला के लोगों को भी शहर के लोगों को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई चरम पर है सरकार को बजट में राहत देनी चाहिए। स्टेट की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स व अन्य कर में राहत दी जानी चाहिए। लोगों का ये भी कहना है कि बिजली की दरों को बढ़ाने के बजाए सरकार को 300 यूनिट बिजली देनी चाहिए।

हिमाचल में वाटर सेस का रास्ता साफ, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

बागवानों का कहना है कि उन्होंने काफी समय तक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया। उन्हें उम्मीद है कि बजट में कीटनाशक दवाइयों व पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाई जाएगी। बागवानों की आय से अधिक लागत आ रही है सरकार को बागवानों की मांगों को पूरा करने के लिए बजट में प्रावधान करना चाहिए।

HPPSC: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की Answer Key जारी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest Kangra

मां ज्वाला के दर पहुंची राजगढ़ की महिलाएं, कल जाएंगी पालमपुर

48 महिलाओं का दल सीखेगा जैविक खेती की बारीकियां

ज्वालाजी। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने अब महिलाओं को सिलाई, गृह उद्योग के अलावा कृषि के क्षेत्र में भी बेहतर काम करने के गुर सिखाने के पहल की शुरूआत की है।

इसी क्रम में एकीकृत विकास परियोजना सिरमौर नाहन- सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़- ईकाई- 2 के तहत आने वाली राजगढ़ विकास खण्ड की विभिन्न पंचायतों की महिला कृषकों के लिए 6 मार्च तक शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न पंचायतों की लगभग 48 महिलाएं शामिल हुईं । इसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत विकास परियोजना के बारे में जागरूक करना है व जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल देना है।

राष्ट्रीय युवा संसद में पहले स्थान पर रहीं शिमला की आस्था, राज्यपाल ने नवाजा

आज महिलाओं के समूह ने ज्वाला मां दरबार में माथा टेका व कल ये महिलाओं का समूह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि विशेषज्ञों से जैविक खेती के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। जिसका उपयोग ये अपने अपने घर व पंचायत में करेंगे।

Breaking: सुक्खू कैबिनेट की 5वीं बैठक की तिथि भी तय, इस दिन होगी 

इस भ्रमण एवं प्रशिक्षण में सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़ ईकाई- 2 की सामाजिक विस्तार अधिकारी ममता व सामाजिक विस्तार अधिकारी मधुबाला इनका मार्गदर्शन कर रही हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

दिल्ली में होगी गर्जना रैली, हिमाचल से जाएंगे 1200 किसान

19 दिसंबर को रामलीला मैदान में बोलेंगे हल्ला

शिमला। भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली में हल्ला बोलेगा। भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। किसान संघ की मांग है कि लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य लागू किया जाए और सभी प्रकार के कृषि जिंसों पर जीएसटी खत्म किया जाए।

CBSE: इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर-14 को आएं

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने में फेल हुई है, जिसके खिलाफ देश भर के 2 लाख के करीब किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर किसान गर्जना रैली करेंगे। 19 दिसंबर के इस प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 12 सौ किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों की मांग हैं कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।

मतगणना केंद्रों वाले स्कूलों में 8 दिसंबर को रहेगा नॉन-टीचिंग दिवस 

कृषि यंत्रों व उर्वरकों, कीटनाशक को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए। केंद्र सरकार सभी प्रकार के GM, BT व GM सरसों को अनुमति देने के निर्णय को तुरन्त वापस ले। हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप व दृष्टिकोण के लिए कृषि नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर अमल नहीं करती हैं तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें