Categories
Kangra

घलौर में किसानों को समझाए श्री धान्य के गुण व कृषि तकनीक

सहारा संस्था ने कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की मदद से लगाया ट्रेनिंग प्रोग्राम

घलौर। देहरा विकास खंड की पंचायत घलौर में गुरुवार को सहारा संस्था के कॉर्डिनेटर अनूप वशिष्ट के अनुरोध पर कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा द्वारा मिलेट (मोटा अनाज) जिसे अब श्री धान्य कहा जाता है के बारे में ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। ट्रेनिंग प्रोग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा से आए वैज्ञानिक डॉक्टर दीप कुमार ने इसके बारे में विस्तार से किसानों को समझाया।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

 

डॉक्टर दीप कुमार ने श्री धान्य के गुणों व कृषि तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अनाजों को उगा कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं और खुद अपने व परिवार के लिए उपयोग कर इनका लाभ ले सकते हैं। इस कैंप में ग्राम पंचायत धनोट, गुगाना, घलौर, गाहलियां, हिरण , धतेड, भरौली जदीद व प्रागपुर के लगभग 40 पुरुष व महिला किसानों ने भाग लिया।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ