Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

6 साल से ऑस्ट्रेलिया में था बेटा, दो साल पहले गई थी बेटी

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के एक नामी ठेकेदार के बेटा और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर 24 जनवरी दोपहर को ये हादसा हुआ है।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

मृतकों में सोलन के नामी ठेकेदार गुरमीत सिंह का बेटा शिवम (24), बेटी सुहानी (22) समेत उनकी 43 साल की मौसी व मौसी की बेटी शामिल है, जबकि मौसा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

 

सोलन में इनका परिवार वार्ड नंबर छह लोअर बाजार में रहता है। ठेकेदार का बेटा 6 साल से ऑस्ट्रेलिया में था और वहां जॉब कर रहा था, जबकि बेटी दो साल पहले ही पढ़ाई के लिए वहां गई थी। इनकी मौसी पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाली थी जो कि परिवार घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया आई थीं।

नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल PWD के लिए 150 करोड़ स्वीकृत

 

आपातकालीन सेवाओं को बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे न्यूहेवन के पास चार लोगों के पानी में डूबने की आशंका की सूचना मिली। टीम वहां पहुंची और चार लोगों को पानी से बाहर निकालने में तो सफल हुए लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए।

तीन लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की मौत मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में हुई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

 

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

 

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान
धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में गैर सरकारी डायरेक्टर की नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर गैर सरकारी डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है …

हिमाचल कैबिनेट : क्या हुए बड़े फैसले, भरे जाएंगे कितने पद- पढ़ें विस्तार से

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

 

नगरोटा बगवां : पहले दिन 670 युवाओं का चयन, ऑन द स्पॉट मिले जॉब लेटर

 

 

हिमाचल में वाटर सेस कमिशन का गठन, अमिताभ अवस्थी होंगे चेयरमैन

 

 

पैसों से भरा पर्स बस में भूली महिला, हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक ने लौटाया

 

 

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र की ओर से हिमाचल को नहीं मिली कोई अंतरिम राहत राशि

 

पालमपुर : इस महिला को कोई पहचानता हो तो पुलिस स्टेशन में करे संपर्क

 

हिमाचल : बेरोजगारों का सब्र टूटा, सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर गरजे

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल एक माह का वेतन “आपदा राहत कोष” में देगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से हुई क्षति को देखते हुए प्रदेश भाजपा विधायक दल ने अपने एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने का फैसला किया है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है।

बरसात में भी शिमला शहर प्यासा, 31 एमएलडी पानी से गुजारा-कटौती की तैयारी 

 

जयराम ठाकुर ने लिखा, सेवा ही धर्म है! हिमाचल में भारी बरसात से हुई क्षति को देखते हुए प्रदेश भाजपा विधायक दल ने अपने एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने का फैसला किया है। निश्चित तौर पर भाजपा विधायकों के इस छोटे से प्रयास से जरूरतमंदों को राहत मिल सकेगी।

BREAKING मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटे तक आवागमन के लिए रहेगा बंद

 

 

हिमाचल में 15 सितंबर तक गार्ड ऑफ ऑनर समारोह निलंबित

 

 

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

सीएम सुक्खू की घोषणा के तीन दिन बाद 58 परिवारों को मिले 1-1 लाख

 

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

भारी बारिश के चलते हुई तबाही को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुई तबाही को ध्यान में रखकर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) प्रशासन ने शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 16 जुलाई की जगह 23 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

वहीं, शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई की जगह 1 अगस्त, 2023 को घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

भारतीय वायु सेना ने सांगला से 118 लोगों को सफलतापूर्वक किया एयरलिफ्ट

 

27 विषयों पर ली जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए 1391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि शोध पात्रता परीक्षा अब 23 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

 

पंडोह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी सरकार

 

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

मंडी जिला प्रशासन की पर्यटक मित्र शासन व्यवस्था के कायल हुए लोग

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

हिमाचल प्रदेश “बैडमिंटन चैंपियन” : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को पछाड़ा

लड़कियों ने भी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन बना है। ग्वालियर में चल रही 66 वीं राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के शिवांश ने फाइनल में कर्नाटक के तुषार सुनिल को 21-16 एवं 21-16 से हराया, जबकि युगल मुकाबले में हिमाचल के शिवांश और प्रणव की जोड़ी ने कर्नाटक के तुषार एवं जैयद को 27-25, 19-21, 21-16 से हराया।

हिमाचल विधानसभा बाल सत्र : सुंदरनगर सरकारी स्कूल की जाहन्वी होंगी मुख्यमंत्री 

 

अंडर-19 राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षक राजेन्द्र शर्मा जो राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय हमीरपुर में एवं प्रदीप ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाडी में शारीरिक शिक्षक हैं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और राजस्थान, कर्नाटक को हराकर कर राष्ट्रीय चैंपियन बना है।

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

 

हिमाचल ने सभी टीमों को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस प्रतियोगिता में शिवांश, प्रणव चंदेल, मोहित, विनायक, एवं दक्ष ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने भी क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई। लड़कियों में पाखी, साइना कटोच, प्रज्ञा, पलक, यक्षिता ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।

लड़कियों की टीम के प्रशिक्षक भगवान दास, कैलाश गांगटा, जबकि टीम मैनेजर रणबीर एवं कमला ठाकुर है। हिमाचल प्रदेश के निर्देशक उच्च शिक्षा एवं एसजीएफआई के सचिव अमरजीत शर्मा, संतोष चौहान एवं संजय वशिष्ठ ने प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं उनके माता पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

मुंबई से शिमला घूमने आया था परिवार, टैक्सी ड्राइवर ने घिनौने अपराध को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्वालियर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में  हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन टीम (बाल) को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन भी सुनिश्चित कर रही है।

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

मां ज्वालाजी के दर पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

श्री चामुंडा : बनेर खड्ड में डूबने से गई लुधियाना की युवती की जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू सरकार से बोले शांता-हमें नहीं चाहिए पेंशन, पर अपमान तो मत करो

पालमपुर। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की जरा भी आशा नहीं थी कि हिमाचल प्रदेश की नई सरकार मेरे जैसे आपातकाल में जेल जाने वालों का इस प्रकार से अपमान करेगी। सरकार द्वारा इस अपमानजनक व्यवहार से वह बहुत अधिक आहत हैं। हम सब लोग देश की दूसरी आजादी की लड़ाई में जेल गए थे। विधानसभा में यह कहा गया कि पिछली सरकार ने हम चहेतों को पेंशन की खैरात दी है।

हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक, टूरिस्ट व रेलवे विंग ने खरीदे हाइड्रॉलिक कटर

उन्होंने कहा कि आज से 48 साल पहले 1975 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को एक जेल खाना बना दिया गया था। जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लगभग 75 हजार लोगों को जेलों में डाल दिया था। कोई दलील, अपील नहीं थी। यहां तक कि संविधान में दिया गया जीने का मूल अधिकार भी समाप्त कर दिया गया था। भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा काला अध्याय था।

हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई विदेशी आक्रमण हुआ था और न कोई भूचाल आया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट तरीके अपनाने पर इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया और चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। केवल और केवल एक नेता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेल खाना बना दिया।

कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

शांता कुमार ने कहा कि हम सब किसी सम्मान या पेंशन के लिए जेल नहीं गए थे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सिर पर कफन बांध कर उस युद्ध में हम कूदे थे। बहुत से जेलों में ही मर गए थे, हमें चहेता कहना हम सबका और देश का बहुत बड़ा अपमान है।

 

उन्होंने कहा कि 48 साल पहले जेल में काटे 19 महीने की यातना बच्चों और परिवार को हुई कठिनाईओं के सारे घाव इस अपमान ने एक बार फिर ताजा कर दिए। शांता कुमार ने कहा कि सरकार को हमारे साथ किए इस अन्याय के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। हमें कोई सम्मान नहीं चाहिए, पेंशन भी नही चाहिए परन्तु ऐसे हल्के शब्दों का उपयोग करके यह अपमान बहुत बड़ा अन्याय है।

 

बता दें कि पूर्व की भाजपा सरकार ने आपातकाल में जेल गए लोगों को लोकतंत्र प्रहरी घोषित कर लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना शुरू की थी। जेल में बिताई अवधि के अनुसार 12 हजार से 20 हजार रुपए की पेंशन दी जा रही थी। पर सुक्खू सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी योजना को बंद करने का फैसला लिया है। हाल ही में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह मुद्दा उठाया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर क्या बोली सरकार-पढ़ें खबर

बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने पूछा था सवाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार नियमित करने की कोई नीति बनाने नहीं जा रही है। ऐसा कोई विचार सरकार का नहीं है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में दी।

राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में 2021-22 के आंकड़ों के मुताबिक सरकारी विभागों व उपकर्मों में लगभग 19,916 कर्मी आउटसोर्स आधार पर तैनात है। हिमाचल वित्तीय नियम 2009 के अंतर्गत सरकारी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं लेने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बजट में इनका 750 रुपये बढ़ाया है। ESI व यात्रा भत्ते का प्रावधान करने पर भी सरकार विचार कर रही है। कोशिश यही होगी कि आउटसोर्स कर्मियों को निकाला न जाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

IAS नंदिता गुप्ता होंगी हिमाचल सरकार की दिल्ली में सलाहकार

हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर दे चुकीं हैं सेवाएं

शिमला। आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। नंदिता गुप्ता को दिल्ली में हिमाचल सरकार की नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता की प्रतिनियुक्ति के आदेश पारित किए हैं, और ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

बता दें कि नंदिता गुप्ता  2017 में  कांगड़ा की मंडलायुक्त भी रह चुकी हैं व इसके साथ ही हिमाचल में कई अहम पदों पर रह कर अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल : राज्यपाल शिव प्रताप के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज, डला स्टंट

कैलाश अस्पताल नोएडा में किया गया है भर्ती

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत को लेकर नई अपडेट सामने आई है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की ऑफिशियल ट्विटर आईडी पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कैलाश अस्पताल, नोएडा में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पता चला कि राज्यपाल के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। इसके बाद परीक्षण किया गया और ‘स्टंट’ डाल कर उनका उपचार करवाया किया गया। राज्यपाल की हालत स्थिर है औऱ उन्होंने अपनी सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

सोलन : चुन्नी का झूला बना फंदा, दम घुटने से मासूम की गई जान

इसके साथ ही राज्यपाल ने ‘स्टंट’ की लागत को कम किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया है। राज्यपाल ने कहा कि उनके उपचार में भी कुल लागत 1 लाख रुपए से कम आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का शिमला में विरोध, सड़कों पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ने के चलते उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया गया। दरअसल, रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पालमपुर होली महोत्सवः कलाकारों के ऑडिशन की तिथि तय-पढ़ें खबर 

गौर हो कि बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की, साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।

हिमाचल : राज्यपाल शिव प्रताप के हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज, डला स्टंट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

नूरपुर: गद्दी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, अर्जुन शर्मा बने प्रधान

सरन सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान व त्रिलोक समयाल को मिला महासचिव का पद

ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर का चुनाव रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व कर्मचारी नेता व गद्दी यूनियन के उपाध्य़क्ष मदन भरमौरी ने की। जिसमें सबसे पहले गद्दी यूनियन के पूर्व महासचिव नेक राम ने पुरृानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ज्ञान ठाकुर ने नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की अनुमति दी।

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 

जिसमें सर्वप्रथम जगदीश चौहान ने संघ की गतिविधियों बारे अवगत करवाया इसके अलावा करनैल सिंह शक्ति प्रसाद अर्जुन शर्मा सरवन ठाकुर व अन्य कई सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे व विस्तृत चर्चा करने के बाद चुनावी प्रक्रिया को शुरू करते हुए सर्वसम्मति से चुनाव किए गए।

IND VS AUS 2ND TEST: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

जिसमें अर्जुन शर्मा को प्रधान, सरन सिंह को उपप्रधान, त्रिलोक समयाल को महासचिव, राकेश पठानिया को कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार को मुख्य सलाहकार, ज्ञान ठाकुर व मदन भरमौरी को सलाहकार, जगदीश चौहान को कानूनी सलाहकार, कुल प्रकाश, सरला देवी को उप प्रधान, करनैल सिंह सह सचिव शक्ति प्रसाद,अमित शर्मा प्रेस सचिव, यशपाल राणा, अशोक कुमार लेखा निरीक्षक, पवन कुमार, विक्रम सिंह प्रचार सचिव, संतोख कपूर कल्चर सचिव, नेकराज , अंग्रेज सिंह, देवराज, संजू शर्मा, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह को संगठन सचिव मनोज कुमार, खुशवंत चौहान, अमित शर्मा, अश्विनी चौहान, राजकुमार, तेजू राम, दूनी चंद, वीर सिंह, ब्रातिया राम, लाट राम, मंदो राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें