Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक

शिमला। हिमाचल में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश का दौर अब तक जारी है। बारिश के चलते खासा नुकसान हुआ है। लोगों की जाने भी गई हैं। हिमाचल में एक दिन में बारिश के चलते 41 से अधिक लोगों की जान गई है। साथ ही 13 लोग लापता हैं।

शिमला समरहिल भूस्खलन : अब तक 8 लोगों के मिले शव, बाकी की तलाश जारी 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं।

भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शिमला में बुलाई गई एक आपात बैठक में उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

IGMC में समरहिल और फागली आपदा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से एनडीआरएफ की टुकड़ी शिमला पहुंच गई है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 600 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा और 300 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा।

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

उन्होंने इस बारिश के कारण जिला सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला शहर में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए और कहा कि गिरे हुए पेड़ों को तुरंत हटा कर सड़कों को बहाल किया जाए।

खतरनाक हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर सुबह तक उसकी रिपोर्ट उन्हें प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल कर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कांगड़ा : मटौर-शिमला एनएच 88 पर वाहनों की आवाजाही शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में बहुत से स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका सम्बन्धित विभाग को अध्ययन करना चाहिए, ताकि इनके कारणों के बारे में पता चल सके।

उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से विद्युत, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके।

हिमाचल में 15 अगस्त को सिर्फ ध्वजारोहण, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, एडीजीपी सतवंत अटवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

 

 

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

 

 

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

 

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

 

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

 

 

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

 

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

 

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

 

 

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

 

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

 

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में बारिश : गर्मी से मिली राहत, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से हो रही भीषण गर्मी से दोपहर बाद भारी राहत मिली है। कांगड़ा जिला सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे का पहला दिन, बैठक कर की चर्चा, क्या बोले-पढ़ें खबर

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है जिसके चलते लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। किसानों को कहीं न कहीं ये डर भी है कि आने वाले दिनों में इस तरह की ओलावृष्टि से उनकी फसलों व सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है।

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 मई तक हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्ति की है। इसमें 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी है।

2000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, बैंकों में खोले स्पेशल काउंटर

ऑरेंज अलर्ट के अनुसार दो दिन मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मंडी जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। डीसी अरिंदम चौधरी ने लोगों से 24 से 26 मई तक ऊपरी/पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

मंडी डीसी ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ