Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Bilaspur State News

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

भराड़ी के पास रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई घटना

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला के जबली में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बंबर ठाकुर को काफी चोटें आई हैं। भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में ये घटना पेश आई है।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। यहां पर कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ उनकी बहस हो गई। मामला इतना गरमा गया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

हमले में बंबर ठाकुर के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डाल लिखा, “बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जान लेवा हमला बहुत ही निंदनीय है, पुलिस विभाग इस जल्द कार्यवाही करेगा। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।”

हिमाचल : इन महिलाओं को 25 तारीख से मिलेंगे 1500 रुपए, मुख्यमंत्री का ऐलान

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 
बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *