Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

ओक ओवर में बधाई देने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में 59 में जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया।

हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सीएम सुक्खू के कांगड़ा दौरे में बदलाव, अब आठ मार्च को सुबह पहुंचेंगे पालमपुर

राज्य स्तरीय होली महोत्सव में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब आठ मार्च को कांगड़ा दौरे पर आएंगे। पहले उन्होंने आज दिल्ली से धर्मशाला पहुंचना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संशोधित टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम 8 मार्च को शिमला से सुबह साढ़े आठ बजे पालमपुर के लिए निकलेंगे।

हिमाचल के प्रमुख अस्पतालों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाई

कृषि विश्वविद्यालय ग्राउंड में उतरने के बाद गुजरेहड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां वह श्री श्री रविशंकर से मीटिंग करेंगे। करीब साढ़े 11 बजे गुजरेहड़ा से पालमपुर रवाना होंगे। वह कुलणी चांदपुर भरमात सिंबलू सड़क का नींव पत्थर रखेंगे। करीब साढ़े चार बजे कांगड़ा जाएंगे। शाम 6 बजे कांगड़ा से पालमपुर रवाना होंगे और कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में राज्य स्तरीय होली महोत्सव में शिरकत करेंगे। वह रात पालमपुर रेस्ट हाउस रुकेंगे। 9 मार्च को सुबह करीव सवा नौ बजे पालमपुर से शिमला के लिए रवाना होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

गंभीर था मसला, सीएम ने बैंच पर बैठकर अधिकारियों की सुनी बात

समस्या लेकर पहुंचा था अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ  शिमला में जनसमस्याएं सुनीं। जब वह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तो लंबी कतार के अंत में पहुंचे। वहीं, अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखनी शुरू की।

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच

 

मसला गंभीर होने के कारण सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे इत्मिनान से सुनना चाहा। जहां वह खड़े थे, उससे कुछ ही दूरी पर उनके बैठने के किए कुर्सियों का प्रबंध था। लेकिन, उन्होंने कुर्सी पर बैठने के बजाय पास ही लगे एक बैंच पर बैठकर अधिकारियों की बात सुननी शुरू कर दी। उन्होंने साथ में कुछ अधिकारियों को भी बिठा लिया।

भव्य शोभा यात्रा के साथ काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

 

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद पहले भी कई बार अपनी सादगी का परिचय दे चुके हैं। घागस में बिलासपुर रोड पर बागी बिनौला में बहादुर ढाबे पर मक्की की रोटी व माह की दाल और कड़ी के साथ डिनर करना, श्रीनगर में फाइव स्टार होटल में न रुककर आम सरकारी गेस्ट हाऊस में रात को रुकना, चार्टड प्लेन से न आकर साधारण फ्लाइट से दिल्ली आना कई ऐसे उदाहरण हैं।

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest National News State News

सीएम सुक्खू ने केंद्र से उठाया सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के निर्माण का मुद्दा

दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर (Central University Campus) का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।

धौलाधार श्रृंखला में बनेगी टेंट सिटी, पर्यटन मंत्रालय को भेजेंगे विस्तृत रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल को केन्द्र से वित्तपोषित योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में हो रहे विकास को गति प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और आवासीय मॉडल विद्यालयों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, महाधिवक्ता अनूप रतन, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया उपस्थित रहे।

मंडी : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद, 1 मार्च तक करें आवेदन 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम बोले-कर्ज का रोना बंद करे सरकार, डेढ़ माह में डेढ़ हजार करोड़ लिया लोन

मुख्यमंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वार्षिक बजट 2023-24 निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने बजट को मात्र आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है। सीएम ने कहा है कि कर्ज के बोझ में दबे प्रदेश के लिए किसी पैकेज की घोषणा न करने पर बजट को निराशाजनक बताया, जिस पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।

हिमाचल : निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को अब कर्ज का रोना बंद कर देना चाहिए। जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे उन्हें निभाना चाहिए। सरकार डेढ़ महीने में डेढ़ हजार करोड़ का लोन ले चुकी है। उन्हें अब पूर्व सरकार को कोसना बंद कर देना चाहिए। पूर्व सरकार ने तय सीमा से कम लोन लिया था। यह सरकार तीन महीने के कार्यकाल में 3 हजार करोड़ के कर्ज के आंकड़े को छू लेगी। पिछली सरकार को भी 50 हजार कर्ज विरासत में मिला था, बावजूद इसके प्रदेश कोविड के दौर से बाहर निकला। यह सरकार कर्ज तो ले रही है. लेकिन हर जगह ताले बंदी हो रही है, जो गलत है। सरकार को जनता के हित में फैंसले लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिछली सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में 60 फीसदी पेपर लीक होने के आरोप के जवाब में कहा कि जांच हो रही है। अभी प्रारंभिक जांच हो रही है। अभी ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता है। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया दौरा

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन को कुछ गांवों में डायरिया फैला है। डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के डायरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और कुनाह खड्ड में पेयजल योजनाओं का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

गांव जोल सप्पड़, हार, नियाटी, बन्न और अन्य गांवों में प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डायरिया के प्रकोप का पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को तुरंत कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए और उन्हें (सुनील शर्मा बिट्टू) क्षेत्र का दौरा करने को कहा। सुनील शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के कारण हवाई उड़ान न होने से मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह तक श्रीनगर में ही हैं, लेकिन वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पल-पल की सूचना ले रहे हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाईयां, ओआरएस के पैकेट्स और अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है। पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकर भी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 24 घंटे फुल अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें। उन्होंने क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करें तथा किसी भी तरह की समस्या के बारे में तुरंत अवगत करवाएं।

 

इससे पहले सुनील शर्मा ने कुनाह खड्ड में क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों एवं पेयजल स्रोतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए भी विभागीय अधिकारी एक योजना तैयार करें। इसमें स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तथा उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री स्वयं इनके प्रति बहुत संवेदनशील हैं और इन सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 

इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में लाई जाएगी नई रोजगार नीति, निवेश को देंगे बढ़ावा

53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में कही बात

हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल में नई रोजगार नीति लाएगी। इसके अलावा नई निवेश नीति लाने और युवाओं को उद्योग व कारोबार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज ऋण उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाने की भी बात कही। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता की।

Breaking : ऊना के भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिले शव की हुई पहचान, पंजाब की रहने वाली युवती

 

समारोह में संबोधित करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार नई रोजगार नीति लाएगी। पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य जरिया है। प्रकृति, ग्रामीण, धार्मिक, बागवानी साहसिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही ग्रामीण स्तर तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

BREAKING : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

 

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन योजनाओं को स्टार्ट अप से जोड़ा जाएगा। निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। सरकार नई निवेश नीति लाएगी। निवेशकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बंधनों को कम किया जाएगा।

हिमाचल में गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को मिलेगी विशेष मुआफी

 

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार किसान, बागवान और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। हिमाचल को फल राज्य के रूप में जाना जाता है। सरकार का संकल्प है कि किसानों और बागवानों के फलों की कीमत तय करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। युवाओं को उद्योग व कारोबार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

राजू श्रीवास्तव के बेटे ने ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9’ में किया परफॉर्म, देखें वीडियो

 

इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू के प्रधान निजी सचिव होंगे विवेक भाटिया, नोटिफिकेशन जारी

किरण भड़ाना को सौंपा निदेशक आईपीआर का जिम्मा

शिमला। हिमाचल सुक्खू सरकार ने एक आईएएस को नई जगह तैनाती है। वहीं, दो को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है।

निदेशक एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से विकलांग सशक्तिकरण विभाग विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान निजी सचिव कम विशेष सचिव लगाया है। विवेक भाटिया 2011 बैच के आईएएस हैं।

कुल्लू : खाई में गिरी कार-पेड़ पर अटकी, युवक व 10 साल के बच्चे की गई जान

मिशन डायरेक्टर एनएचएम हिमाचल हेमराज बैरवा निदेशक एससी ओबीसी, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से विकलांग सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

वहीं, स्पेशल सेक्रेटरी एमपीपी एंड पावर एनसीईएस और इंडस्ट्री किरण भड़ाना निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। वह कमल कांत सरोच को इस दायित्व से भारमुक्त करेंगी।

पर्यटकों के स्वागत को तैयार हिमाचल : नए साल का जश्न मनाएं-नियमों को भी मानें

हिमाचल में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया, राजीव भवन में नेताओं ने ली सद्भावना की शपथ

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में  तैनात हैं फोर बाई फोर वाहन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
 मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – 4 लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी
उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए।
 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।
 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस
उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे शपथ

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. चंद्र कुमार नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में शपथ दिलाएंगे. चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र से छठी बार जीत कर आए हैं. चंद्र कुमार सबसे पहले 1982 में विधायक बने थे, जब ठाकुर रामलाल हिमाचल के मुख्यमंत्री होते थे. उसके बाद वह 1985, 1993, 1998 और 2003 में भी जीत कर आए तथा इसके बाद लोकसभा चले गए थे. विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में होगा.

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी

गौर रहे कि जब नई विधानसभा गठित होती है तो विधानसभा में सबसे अधिक समय गुजारने वाले सदस्य या निर्वाचित सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है. सत्तारूढ़ दल प्रोटेम स्पीकर का नाम राज्यपाल के पास भेजता है. इसके बादप्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया हैं, जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाता है.

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें