Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सीएम सुक्खू के कांगड़ा दौरे में बदलाव, अब आठ मार्च को सुबह पहुंचेंगे पालमपुर

राज्य स्तरीय होली महोत्सव में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब आठ मार्च को कांगड़ा दौरे पर आएंगे। पहले उन्होंने आज दिल्ली से धर्मशाला पहुंचना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संशोधित टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम 8 मार्च को शिमला से सुबह साढ़े आठ बजे पालमपुर के लिए निकलेंगे।

हिमाचल के प्रमुख अस्पतालों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाई

कृषि विश्वविद्यालय ग्राउंड में उतरने के बाद गुजरेहड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां वह श्री श्री रविशंकर से मीटिंग करेंगे। करीब साढ़े 11 बजे गुजरेहड़ा से पालमपुर रवाना होंगे। वह कुलणी चांदपुर भरमात सिंबलू सड़क का नींव पत्थर रखेंगे। करीब साढ़े चार बजे कांगड़ा जाएंगे। शाम 6 बजे कांगड़ा से पालमपुर रवाना होंगे और कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में राज्य स्तरीय होली महोत्सव में शिरकत करेंगे। वह रात पालमपुर रेस्ट हाउस रुकेंगे। 9 मार्च को सुबह करीव सवा नौ बजे पालमपुर से शिमला के लिए रवाना होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

पालमपुर होली महोत्सव में होगा पुरुष और महिला महा दंगल, बरसेंगे इनाम

हिमाचल केसरी व पालम केसरी से नवाजे जाएंगे विजेता

पालमपुर। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 5 से 8 मार्च तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर में महादंगल का आयोजन भी जा रहा है। राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि महा दंगल का आयोजन 5 तथा 6 मार्च को गांधी मैदान में किया जाएगा। पुरुषों के साथ महिला महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत केसरी, हिमाचल केसरी तथा पालम केसरी महिला खिताबों के लिए मुकाबले करवाए जाएंगे।

HRTC कर्मियों ने पीटे युवक, क्यों पीट रहे कुछ को नहीं था पता

एसडीएम ने बताया कि भारत केसरी मुकाबले के विजेता को 75 हजार और उपविजेता को 51 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाले को 21 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जायेगी।

हिमाचल: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल केसरी मुकाबले के विजेता को 51 हजार दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार तीसरा स्थान ग्रहण करने वाले को 11 हजार तथा चौथे स्थान पर आने वाले को 5100 रुपए इनाम राशि दी जाएगी। इसी तरह महिलाओं के लिए आयोजित पालम केसरी मुकाबले की विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।

हमीरपुर: इलेक्ट्रीशियन और जेई डिप्लोमाधारकों को नौकरी का मौका 

एसडीएम ने कहा कि इन मुकाबलों में कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू कश्मीर के पहलवानों के भाग लेने की संभावना है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक, नशा निवारण होगी थीम

आयोजन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर में राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक आयोजित होगा। होली महोत्सव के आयोजन को लेकर एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार) गोकुल बुटेल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

सीपीएस के कहा कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव का देशभर में अपना विशेष महत्व है। उन्होंने पालमपुर होली महोत्सव के स्तर को बढ़ाने तथा अधिक मनोरंजन बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशा उन्मूलन को चुनोती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव के आयोजन का थीम भी नशा निवारण निर्धारित किया जाए और मंच से प्रस्तुतियां देने वाले नामी कलाकार भी युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

सीमेंट विवाद नहीं सुलझा तो कानूनी रास्ता अपनाएगी हिमाचल सरकार

आशीष ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव समाज का उत्सव है और इसमें सभी की सहभागिता और योगदान को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों की होली उत्सव से भावनात्मक जुड़ाव है और लाखों लोगों आशाओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को उत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं को केवल मात्र औपचारिकता के लिए ही नहीं बल्कि इनमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली उत्सव को कोरोना काल से पूर्व की तरह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें महादंगल का आरंभ किया जाए और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ कबड्डी की प्रतियोगिता को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को अधिक आकर्षण बनाने के लिए इनसे जुड़ी नामी हस्तियों को भी आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

आशीष ने कहा कि उत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।

आशीष बुटेल ने कहा कि होली महोत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्या को अधिक मनोरंजक बनाया जाए, जिसमें देश के नामी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित करने की बात कही, ताकि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को भी देखने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी प्रारूप बनाकर कार्य करें, ताकि महोत्सव से पूर्व अच्छा मंच तैयार हो।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव लोगों की आस्थाओं से जुड़ा पर्व है। पालमपुर के लोग बेसब्री से साल भर इस उत्सव के आयोजन का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि होली सभी का उत्सव है और सामूहिक प्रयासों से महोत्सव को भव्य महोत्सव बनाया जाएगा। उन्होंने उत्सव के आयोजन के लिए अपनी तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतर कलाकारों के अतिरिक्त स्कूलों तथा महाविद्यालय के छात्रों को भी प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान बड़ा सहयोग देने वाले लोगों को बेहतर बैठने व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने मौसम खराब होने पर भी लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द ले सकें इसके लिये वाटर प्रूफ टेंट लगाने की बात कही।
गोकुल ने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्सव के दौरान प्रदेश पुलिस लोगों साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनियों में अपना एक स्टॉल लगाया जाए।

 

एसडीएम पालमपुर एवं महिला समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित गुलेरिया ने आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को संचालित किया। उन्होंने इस अवसर पर का पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य भी दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा।

 

बैठक में नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष तिलोक चंद, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता करुण शर्मा, अर्चित बुटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें