Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल के प्रमुख अस्पतालों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाई

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 9:46 pm

    स्वास्थ्य मंत्री बोले- डॉक्टर्स लोगों को लिखें जेनेरिक दवाइयां

     

    शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने राज्य स्तरीय जन औषधि दिवस के मौके पर होटल होलीडे होम में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में 50 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसमें जोनल, क्षेत्रीय और सिविल अस्पताल मुख्य तौर पर शामिल होंगे। सरकार के इस कदम द्वारा किफायती और सुलभ औषधि आम लोगों तक पहुंचेगी तथा लोगों को बेवजह महंगी दवाओं पर अतिरिक्त खर्च से भी निजात मिलेगी।
    शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जन औषधि केन्द्रों पर मिलने वाली दवाइयों की कीमतें बाज़ार में बिक रही दवाइयों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम हैं। इसके चलते देश में वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 1100 करोड़ की बिक्री प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों से की गई है। जिससे आम जनता के लगभग 6600 करोड़ रूपए बचाए गए हैं। जनसंख्या के अनुपात में हिमाचल की भूमिका इस कार्य में अग्रणी है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सस्ती और प्रभावकारी दवाएं आम लोगों तक आसान से पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार आगामी समय में जन औषधि केंद्रों का विस्तार करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी निगरानी समय समय पर सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव कार्य करने की अपील भी की।
    हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

    इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने भी जेनेरिक दवाओं पर बल देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने जन औषधि केंद्रों के जरिए लोगों को दी जा रही सस्ती और प्रभावी दवाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मंत्री का स्वागत और सम्मान भी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जन औषधि मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेमराज बैरवा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. गोपाल बैरी, निदेशक मेडिकल एजुकेशन डॉ. रमेश भारती, निदेशक दंत चिकित्सक डॉ. अजय चौहान, अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला सुरेखा चोपड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather