Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HDP और एचपी शिवा परियोजना से बदलेंगे किसानों-बागवानों की तकदीर

ewn24news choice of himachal 18 Jan,2023 12:12 am

    बागवानी मंत्री ने कैहडरू और भरमोटी के क्लस्टरों का किया निरीक्षण

    हमीरपुर। राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल को फल राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य करेगी। मंगलवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कैहडरू में बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित मौसंबी और अनार के क्लस्टर का निरीक्षण करने के बाद जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फलदार पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा।
    हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी विकास परियोजना (HDP) और एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से हिमाचल के सभी जिलों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं अनुकूल जलवायु के अनुसार बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करवाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों की आय में अच्छी वृद्धि होगी।

    उन्होंने कहा कि कैहडरू में एचपी शिवा परियोजना के तहत किए गए मौसंबी और अनार के पौधारोपण के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। यहां 55 किसानों की लगभग 8 हैक्टेयर भूमि पर मौसंबी तथा अनार के पौधे लगाए गए हैं और मात्र 3 वर्षों में ही इनमें काफी अच्छी मात्रा में फल लगने शुरू हो गए हैं। इसी प्रकार सुजानपुर के निकट गांव भलेऊ के क्लस्टर में अमरूद के पौधे लगाए गए हैं और इन पौधों से भी काफी अच्छी पैदावार हो रही है।
    जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

    जगत सिंह नेगी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए गए कैहडरू और भलेऊ के क्लस्टरों में अच्छे परिणामों को देखते हुए आने वाले समय में हमीरपुर जिले जैसे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से फल उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने बागवानों से सीधा संवाद भी किया और एचपी शिवा परियोजना के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों से भी परियोजना की प्रगति की जानकारी ली तथा उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए।

    बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बागवानी मंत्री को जिला हमीरपुर में विकसित किए गए क्लस्टरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार सोनी, बागवानी विभाग और एचपी शिवा परियोजना से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कैहडरू के बाद जगत सिंह नेगी ने शाम को नादौन के निकट गांव बाग-भरमोटी के क्लस्टर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
    शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather